एचडी स्कूल में मनाया रेड डे दिवस
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव बिरोहड़ स्थित एचडी स्मार्ट कीड्स प्ले स्कूल में मंगलवार क
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव बिरोहड़ स्थित एचडी स्मार्ट कीड्स प्ले स्कूल में मंगलवार को रेड डे दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चे लाल रंग की पौशाकों में सबके मन को सम्मोहित कर रहे थे। लाल रंग के गुलाबों की तरह महकते हर्षित व पुलकित बच्चे दिन भर अध्यापकों, सहपाठियों व अभिभावकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने रहे। संचालक बलराज फौगाट ने बताया कि इसके माध्यम से नन्हें-नन्हें बच्चों को लाल रंग के महत्व को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस वैज्ञानिक युग में बच्चों को पता होना चाहिए कि लाल रंग किस प्रकार सूचना का प्रतीक होता है। अनजान खतरे की सूचना लाल रंग के माध्यम से कैसे दी जाती है। किस प्रकार लाल रंग का प्रयोग सड़क हादसों से बचने के लिए किया जाता है। लाल रंग अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक भी है। अच्छी सेहत के लिए लाल रंग के रसीले फलों का सेवन बहुत आवश्यक होता है। बच्चों के बीच लाल रंग के सेब के प्रति विशेष आकर्षण देखा गया। बच्चों ने एन एप्पल ए डे, कीपस दा डॉक्टर अवे कविता से सबका मन मोह लिया। प्राचार्या डा. रश्मि पौलस्त्य ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया, उन्हें लाल रंग के बारे में विस्तार से बताया।