Move to Jagran APP

नहर में मिले शव की हुई पहचान, ऑनर किलिंग की आशंका

जागरण संवाददाता,भिवानी : बुधवार को सुंदर ब्रांच नहर में मिले महिला के शव की पहचान हो गई

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 May 2018 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 06:44 PM (IST)
नहर में मिले शव की हुई पहचान, ऑनर किलिंग की आशंका
नहर में मिले शव की हुई पहचान, ऑनर किलिंग की आशंका

जागरण संवाददाता,भिवानी : बुधवार को सुंदर ब्रांच नहर में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। शव करनाल के कर्ण विहार की रहने वाली महिला का है। जानकारी के अनुसार महिला ने दो माह पहले प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं कर रही है। हालांकि इस मामले को ऑनर कि¨लग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

loksabha election banner

सुंदर ब्रांच नहर में बुधवार देर शाम को एक महिला का सड़ी-गली व अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। इस पर बवानीखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को नहर से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहीं महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी। महिला का शव बुरी तरह से सड़ा हुआ था, जिससे शरीर पर लगे किसी चोट का निशान भी नहीं दिखाई दे रहा था। बृहस्पतिवार को मृतका की पहचान करनाल के कर्ण विहार निवासी करीब 24 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है। इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना करनाल की पुलिस भी भिवानी पहुंच गई। शव अधिक गला सड़ा होने के कारण चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। अब पुलिस द्वारा महिला के शव का रोहतक पीजीआइ में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। हालांकि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑनर कि¨लग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही। जिसके चलते महिला की मौत के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

............

दो माह पहले किया था प्रेम विवाह

मिली जानकारी के अनुसार मृतका मनीषा ने करीब दो माह पहले अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। महिला की यह दूसरी शादी थी। सप्ताह भर पहले महिला की करनाल सदर पुलिस थाने में गुमशुदा की शिकायत दी गई थी। इसके बाद बुधवार को महिला का शव सुंदर ब्रांच नहर में मिला।

............

सोशल मीडिया से हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक महिला का शव सुंदर ब्रांच नहर में मिलने के बाद उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर करनाल पुलिस ने भिवानी पुलिस से संपर्क साधा। जिससे महिला की शिनाख्त करनाल के कर्ण विहार निवासी मनीषा के रूप में हुई।

............

बुधवार को मिले शव की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से करनाल के कर्ण विहार निवासी मनीषा के रूप में हुई है। शव का रोहतक पीजीआइ में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। आगामी कार्रवाई करनाल पुलिस द्वारा की जाएगी।

सतपाल ¨सह, जांच अधिकारी, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.