रेलवे जंक्शन हुआ जगमग, हाई मास्ट लाइट लगाई
जागरण संवाददाता भिवानी भिवानी जंक्शन के प्रवेश द्वार प्रांगण में हाई मास्ट लाइट लगाई गई ह
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 08:26 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, भिवानी : भिवानी जंक्शन के प्रवेश द्वार प्रांगण में हाई मास्ट लाइट लगाई गई हैं। अब रात के समय भिवानी जंक्शन जगमग नजर आएगा। जंक्शन पर पहली बार 26 जनवरी को 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराता नजर आएगा। आस पास के दुकानदारों ने बताया कि रात के समय यहां पर लाइट का अभाव था। अब हाईमास्ट लाइट लगने से जंक्शन जगमग नजर आएगा। एसएसइ प्रमोद कुमार ने बताया कि भिवानी जंक्शन को चकाचक करने के लिए काम चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें