विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोक निर्माण विभाग की टीम ने नवनिर्मित सड़कों की जांच की, निर्माण कार्य में पारदर्शिता का किया दावा

By JagranEdited By:
Published: Sat, 30 Oct 2021 06:08 PM (IST)

संवाद सहयोगी बाढड़ा लोक निर्माण विभाग की अेार से उपमंडल के गांवों को जोड़ने वाली नवनिि

लोक निर्माण विभाग की टीम ने नवनिर्मित सड़कों की जांच की, निर्माण कार्य में पारदर्शिता का किया दावा
लोक निर्माण विभाग की टीम ने नवनिर्मित सड़कों की जांच की, निर्माण कार्य में पारदर्शिता का किया दावा

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : लोक निर्माण विभाग की अेार से उपमंडल के गांवों को जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़कों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि सड़क निर्माण में किसी तरह की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा तथा आवश्यकता हुई तो दूसरी टीम से भी जांच करवाने के अलावा निर्माण कंपनी के अनुदान जारी करने पर भी रोक लगाने में देरी नहीं की जाएगी। लोक निर्माण विभाग दादरी के उपमंडल अधिकारी धर्मराज की अगुवाई में दो सहायक अभियंताओं ने ग्रामीणों की शिकायत पर गांव हुई जगरामबास समेत उपमंडल क्षेत्र के तीन जगहों पर नवनिर्मित सड़क मार्गों की जांच कर ग्रामीणों की मौजूदगी में ही निर्माण सामग्री के एस्टीमेट से मिलान करवाया। पैमाइश करवाकर की जाएगी निशानदेही

इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में कम सामग्री, तारकोल प्रयोग करने, सड़कों के दोनों तरफ अवैध कब्जों को हटवाने व नियमों को न अपनाने की शिकायत की तो एसडीओ धर्मराज ने कहा कि दीपावली के बाद तहसीलदार को पत्र लिखकर राजस्व विभाग द्वारा सभी सड़कों के साथ पैमाइश करवा कर निशानदेही की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण या भवन निर्माण में सरकारी नियमों को पूरी तरह लागू कर रहा है। शिकायत आने पर सड़कों के निर्माण के लिए पहले कार्यकारी अभियंता के दिशा निर्देश पर वह स्वयं जांच करते हैं तथा उसके बाद कोई लापरवाही नजर आती है तो तुरंत अधीक्षक अभियंता व राज्य मुख्यालय को स्थिति से अवगत करवाया जाता है। निर्माण में बरती जाएगी पारदर्शिता

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ धर्मराज ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क मार्ग पर पूरी तरह पारदर्शिता से काम चल रहा है। इसलिए वे भी विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता, निर्धारित मानदंडो की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।