सरकार की जन विरोधी नीतियों की जनता के बीच खोलेंगे पोल
सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में आगामी आंदोलन की घोषणा की गई कि जिसमें 9 अगस्त को सत्याग्रह आंदोलन मे सभी ट्रेड यूनियनों के साथ सर्व कर्मचारी संघ भी बढ़-चढ़ कर भाग लेगा।
जागरण संवाददाता, भिवानी : सर्व कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता मास्टर सुखदर्शन सरोहा ने व संचालन जिला सचिव सूरजभान जटासरा ने किया। बैठक में आगामी आंदोलन की घोषणा की गई कि जिसमें 9 अगस्त को सत्याग्रह आंदोलन मे सभी ट्रेड यूनियनों के साथ सर्व कर्मचारी संघ भी बढ़-चढ़ कर भाग लेगा। इसकी तैयारी में टीमों का भी गठन किया गया है जो सभी ब्लॉकों में जाकर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
बैठक में प्रधान सुखदर्शन सरोहा ने बताया कि हरियाणा सरकार व केंद्र की सरकार कारोना जैसी महामारी की आड़ में तमाम सार्वजनिक विभागों को अपने चहेतों को बेच रही है और 18 अगस्त को बिजली की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जोरदार समर्थन करेंगे। इसके साथ-साथ पात्रता पास किये हुए नौजवान, बेरोजगार युवाओं का समर्थन करते हुए उनके आंदोलन में सर्व कर्मचारी संघ बढ़-चढ़ कर भाग लेगा।
उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ जनता के हक की लड़ाई में हमेशा अहम भूमिका निभाता है और सरकार द्वारा किसान विरोधी लिए गए फैसलों के विरोध में भी किसान सभा के साथ जनता के बीच मे जाएगा व जनता की पोल खोलेंगे। बैठक में 1983 हटाए गए पीटीआई की बहाली का जोरदार समर्थन करते हुए उनके हर आंदोलन में भाग लेने की भी सहमति बनी।
आज की बैठक में ब्लॉक भिवानी प्रधान लोकेश, सचिव राकेश मलिक, तोशाम ब्लॉक के प्रधान विजयवीर नैन, जिला सचिव सहदेव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष धर्मबीर सिंह भाटी, वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र दिनोद, बहल ब्लॉक के प्रधान मास्टर संजय, राज्य ऑडिटर सुभाष कौशिक, भरत सिंह खटाणा, मास्टर अजीत राठी, दलबीर सांगवान आदि ने भी बैठक को संबोधित किया।