Move to Jagran APP

महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ने लांच की दुर्गा शक्ति एप

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के आदेशानुसार महिलाओं व

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 01:03 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 01:03 AM (IST)
महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ने लांच की दुर्गा शक्ति एप
महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ने लांच की दुर्गा शक्ति एप

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

loksabha election banner

जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के आदेशानुसार महिलाओं व छात्राओं की तत्काल सुरक्षा के लिए बनाई गई दुर्गा शक्ति की टीमें अब शहर के स्कूल, कालेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थान व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क पर नजर आएंगी। बृहस्पतिवार को पुलिस उपअधीक्षक प्रदीप नैन ने दुर्गा शक्ति एप लांच करते हुए दुर्गा शक्ति वाहनों को रवाना किया। डीएसपी प्रदीप नैन ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार दुर्गा शक्ति टीम महिलाओं और छात्राओं को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाई गई है। पुलिस विभाग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप्प भी लांच किया है। महिलाओं और छात्राओं को इस एप को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। जिस पर एक बार साइन अप करना पड़ता है। जिस मे अपनी कुछ मूल जानकारी उपलब्ध करवानी पड़ेगी। इसमें नाम मोबाइल नंबर इत्यादि एक बार साइन अप करने के बाद कोई भी महिला किसी भी विपत्ति के समय तुरंत प्रभाव से पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि जो भी महिला घर से बाहर किसी भी कार्य से जाती है उन सब महिलाओं के लिए दुर्गा शक्ति एप बहुत जरूरी है। यह एप्प डाउनलोड करने के बाद एक बटन दबाने से ही पीड़ित महिला को तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त होगी। यदि कोई असामाजिक तत्व किसी महिला या छात्रा को परेशान करेगा तो दुर्गा शक्ति टीम मौके पर पहुंचकर उन्हें सबक सिखाएगी। दुर्गा शक्ति टीम की सेवाएं ओर अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक स्पेशल वाहन व चार स्कूटी राइडर भी प्रदान किए गए हैं। वाहन पर दुर्गा शक्ति का स्लोगन तथा महिला हेल्प लाइन नं. 1091 भी अंकित किया गया है। दुर्गा शक्ति टीम में निरीक्षक राम मेहर सहित कुल 63 महिला व पुरूष जवान तैनात हैं। शहर के सभी शिक्षण संस्थानों, मुख्य बाजार, पार्कों के इलाकों में दुर्गा शक्ति टीमें पेट्रो¨लग करती नजर आएंगी। दुर्गा शक्ति टीम को उनकी ड्रेस से अलग से ही पहचाना जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह प्रयास होगा कि कोई भी महिला या छात्रा अपने आप को असुरक्षित ना समझे। इसके अलावा दुर्गा शक्ति टीमें सभी स्कूलों, कालेजों, शिक्षण संस्थाओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर जाकर दुर्गा शक्ति एप के बारे में जागरूक भी करेंगी। इस दौरान यह भी बतलाया जाएगा कि यह एप किस प्रकार काम करता है और इसके क्या-क्या लाभ हैं। पुलिस उपअधीक्षक ने कहा कि दुर्गा शक्ति एप से अधिक से अधिक महिलाओं और छात्राओं को जोड़ा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.