पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने रविवार को एक युवक को अवैध शराब के साथ काबू किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस के मुख्य सिपाही प्रदीप अपनी टीम के साथ गांव ढाणी बल्हारा में गश्त कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, भिवानी : पुलिस टीम ने रविवार को एक युवक को अवैध शराब के साथ काबू किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस के मुख्य सिपाही प्रदीप अपनी टीम के साथ गांव ढाणी बल्हारा में गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम को सिवानी की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। जिसने अपने कंधे पर एक प्लास्टिक का कटा रखा हुआ था। युवक पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर चलने लगा। पुलिस टीम द्वारा युवक को काबू कर प्लास्टिक के कट्टे को चेक किया गया। जिसमें से 12 बोतल अवैध शराब देशी बरामद की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजेंद्र वासी गांव ढाणी बल्हारा, जिला भिवानी बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।