Move to Jagran APP

नप कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, भिवानी : नगर परिषद कर्मचारियों ने मंगलवार शाम को कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाने व अन

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 08:33 PM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 08:33 PM (IST)
नप कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, भिवानी : नगर परिषद कर्मचारियों ने मंगलवार शाम को कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाने व अन्य मांगों को लेकर शहर में मशाल जुलूस निकाल कर रोष प्रकट किया। नप कर्मचारी यूनियन ने 9 मई से तीन दिन की हड़ताल पर जाने का भी एलान किया। कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी करने आरोप लगाया। नगर परिषद कर्मचारी यूनियन प्रधान कमल कांगड़ा के नेतृत्व में मंगलवार शाम साढे़ छह बजे नप ऑफिस के बाहर एकत्रित हुए। कर्मचारी नेता कमल कांगड़ा व पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि नप कर्मचारियों के प्रति सरकार का रवैया नकारात्मक है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारी पक्के करने व ठेका प्रथा बंद करने की लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा। कर्मचारियों ने इन मांगों को लेकर मंगलवार शाम को शहर में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस नप कार्यालय से शुरू कर शहर के मुख्य मार्गो व बाजारों में निकाला गया। मशाल जुलूस नया बाजार में समाप्त किया गया। नप यूनियन प्रधान कमल कांगड़ा ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 9, 10 व 11 मई को नप कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे। सरकार ने उनकी मांगे मंजूर नहीं की तो वह हड़ताल अनिश्चित कालीन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के राज्य ऑडिटर सुखदेव ¨सह, शिक्षा बोर्ड से प्रधान खुशीराम रंगा, सुखदर्शन, दूलीचंद, राकेश मलिक, महेंद्र, सुकेश, रोडवेज कर्मचारी नेता नरेंद्र दिनेाद, नप कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान लालाराम वाल्मीकि, राजकुमार दलाल आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.