विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहत : अब एक ही एप के माध्यम से आमजन को मिल सकेगा सभी सरकारी सेवाओं का लाभ, सूचनाएं भी होगी मुहैया

By JagranEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 05:48 PM (IST)

जागरण संवाददाता चरखी दादरी प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सेवाएं और सूचनाएं अब एक

राहत : अब एक ही एप के माध्यम से आमजन को मिल सकेगा सभी सरकारी सेवाओं का लाभ, सूचनाएं भी होगी मुहैया
राहत : अब एक ही एप के माध्यम से आमजन को मिल सकेगा सभी सरकारी सेवाओं का लाभ, सूचनाएं भी होगी मुहैया

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सेवाएं और सूचनाएं अब एक ही एप के माध्यम से मोबाइल पर प्राप्त की जा सकती हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा जन सहायक हेल्प मी एप शुरू किया हुआ है। सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए दादरी जिले के उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई जन सहायक हेल्प मी एप के माध्यम से आम नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध होंगी। ये सेवाएं घर पर मौजूद रहते हुए ही एप के माध्यम से देख सकते हैं और योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए जिले के निवासी मोबाइल पर जन सहायक एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचान पत्र द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नागरिकों को विभाग अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक एप पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि 112 आपातकालीन सेवाएं, 100 पुलिस, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन, 1075 कोविड 19 हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआइ इत्यादि सभी प्रकार की सेवाएं व सूचनाएं जन सहायक एप पर उपलब्ध हैं। साथ ही एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकार की नवीनतम उपलब्धियां और घोषणाओं सहित सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद है। जिसका प्रयोग लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कर सकते हैं। एप के माध्यम से दे सकते हैं सुझाव

उपायुक्त ने बताया कि जन सहायक एप के माध्यम से सरकार द्वारा किसी विशेष जिला, आयु वर्ग इत्यादि के नागरिकों को नोटिफिकेशन भेजा जा सकता है। जन सहायक एप पर रजिस्ट्रेशन करवाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस जनसहायक एप के माध्यम से सरकार की ओर से दी जा रही सेवाओं पर नागरिक अपने सुझाव भी दे सकते हैं। साथ ही प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर विभागों की सेवा प्रदायगी को और उत्कृष्ट बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जनसहायक एप की मदद से राज्य के नागरिकों को सूखा राशन वितरण, बना बनाया भोजन, चिकित्सा, शिक्षण इत्यादि के लिए कहीं पर आने जाने बारे पास, वित्तीय मदद, सिलेंडर, एम्बुलेंस सहित अन्य विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने का विकल्प भी है। एप के माध्यम से किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी सेवा के लिए अनुरोध किए जाने पर तुरंत संबंधित जिले के संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया जाता है। इस तरह डाउनलोड करें एप

जिला उपायुक्त ने बताया कि सभी इच्छुक नागरिक जो जनसहायक मोबाइल एप को डाउनलोड करना चाहते हैं वे गूगल प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड कर लें। मोबाइल ऐप के इंस्टाल होने के बाद एप को ओपन करके भाषा का चयन करें। इसके बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करके बटन पर क्लिक कर दें। एक ओटीपी सत्यापन कोड प्राप्त होगा जिसके निर्धारित स्थान में दर्ज करके मोबाइल नंबर को सत्यापित कर लें। मोबाइल नंबर के सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद एप के माध्यम से सेवाओं के लिए अनुरोध किया जा सकता है।