विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भाई ने पानी बंद कर दिया था, मारना जरूरी था', चरखी दादरी दंपती हत्याकांड में आरोपी का वीडियो वायरल

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:55 PM (IST)

चरखी दादरी के दोहरे हत्याकांड में आरोपित भाई का नशे में कबूलनामा वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह कह रहा है कि उसके भाई ने पानी बंद कर दिया था, इसलिए मारना जरूरी हो गया था; पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

दंपती हत्याकांड : हत्या के बाद का वीडियो आया सामने, आरोपित कह रहा भाई ने मेरा पानी बंद कर दिया था मारना हो गया जरूरी।

दंपती हत्याकांड : हत्या के बाद का वीडियो आया सामने, आरोपित कह रहा भाई ने मेरा पानी बंद कर दिया था मारना हो गया जरूरी।

HighLights

  1. दोहरे हत्याकांड के आरोपित का वीडियो सामने आया।

  2. नशे में आरोपित ने हत्या का कारण बताया।

  3. पुलिस ने मुख्य आरोपित भाई को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। चरखी दादरी जिले के दोहरे हत्याकांड मामले में घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। जिसमें अपने छोटे भाई व उसकी पत्नी की हत्या करने का आरोपित भाई नशे की हालत में बोल रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि मेरे भाई ने मेरा पानी बंद कर दिया था। इसलिए मारना जरूरी हो गया था।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को चरखी दादरी जिले के बाढड़ा थाना क्षेत्र के गांव काकड़ौली हट्ठी निवासी सुरेंद्र व उसकी पत्नी भानमति की हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्या कांड के आरोप मृतक के बड़े भाई शमशेर व उसकी पत्नी, दो बेटे, एक पुत्रवधू और एक रिश्तेदार पर लगे हैं।

पुलिस मृतक दंपती की बेटी की शिकायत पर छह नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और कार्रवाई करते हुए आरोपित मृतक के बड़े भाई व भतीजे को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली है।

इसी बीच हत्याकांड के बाद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मृतक का भाई शमशेर नशे की हालत में एक गाड़ी में बैठा है और वह इस हत्याकांड के बारे में बोल रहा है। इस दौरान उसके साथ गाड़ी में एक से दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद हैं।

जो उससे इस हत्याकांड के बारे में पूछ रहे हैं। उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है और वह कह रहा है कि उसके भाई ने उसका पानी बंद कर दिया था, जिसके चलते उसे मारना जरूरी हो गया था। वह कह रहा है कि डायल 112 पर बार-बार फोन कर उसे दुखी कर रखा था।

शमशेर कह रहा है कि उसने उसकी काफी मदद की है। एक मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो में उसकी शादी करवाने, घर बनवाने, घर बसाने, पसंद अनुसार जमीन देने, बहनों का घर बसाने, ट्रैक्टर बेचकर बटेऊ को रुपये देने आदि बातों का जिक्र कर रहा है।

उसके साथ गाड़ी में मौजूद एक व्यक्ति पूछ रहा है कि उसने शराब घटनाक्रम से पहले पी है या बाद में तो वह बता रहा है कि उसने मारने के बाद शराब पी है। वह उक्त व्यक्ति को कह रहा है कहीं ले चल, दादरी ले चल, दिल्ली ले चल।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।