कांग्रेस की असलियत जान चुकी है प्रदेश की जनता : सांसद सैनी
जागरण संवाददाता, भिवानी : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो सांसद राजकुमार सैनी बृहस्पतिवार
जागरण संवाददाता, भिवानी : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो सांसद राजकुमार सैनी बृहस्पतिवार को महेंद्रगढ़ जाते हुए ऑटो मार्केट में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इनेलो पर तो कटाक्ष किया, लेकिन भाजपा के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला। हां नई पार्टी की चुनावी रणनीति भी सांझा की। भाजपा के खिलाफ बोलकर सुर्खियों में रहने वाले सांसद सैनी की चुप्पी कहीं किसी यू टर्न की ओर तो इशारा नहीं कर रही है। जो भी हो पर फिलहाल राजकुमार सैनी की ओर से जारी बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश मे 55 साल राज किया, लेकिन बोफोर्स, कोयला, कॉमनवेल्थ सहित कई घोटाले दिखाने के बाद अब राफेल का मुद्दा उठाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की असलियत जान चुकी हैं और कांग्रेस ने अपने कार्यकाल मे किसान, मजदूर, कर्मचारी, दलित व पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। सांसद सैनी का महिला प्रदेश अध्यक्षा अमन तंवर राघव के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं डालकर व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। सांसद सैनी ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के लिए जुट जाने का आह्वान करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। सैनी ने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रदेश में पांच मुद्दों को लेकर 10 लोकसभा व 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाएं ¨नदनीय हैं। सांसद सैनी ने कहा कि यदि जनता ने 2019 में मौका दिया तो जनसंख्या के हिसाब से सौ प्रतिशत आरक्षण, एक परिवार एक रोजगार, मनरेगा के तहत किसानों व मजदूरों को एक साथ जोड़ना, वहीं हम दो हमारे दो की पॉलिसी को 6 महीने के अंदर लागू कर दिया जाएगा। महिला प्रदेश अध्यक्षा अमन तंवर राघव ने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस व इनेलो से मोहभंग हो चुका है। इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्षा अमन तंवर राघव, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी जिला प्रभारी मास्टर सतनारायण सैनी, लोकतंत्र सुरक्षा मंच युवा जिला अध्यक्ष रामफल यादव, युवा शहरी जिला अध्यक्ष सचिन मेहता, युवा एससी सैल प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर डाबला, सुशीला वर्मा, सैनी कल्याण परिषद जिला अध्यक्ष उमेद सैनी, पूर्व प्रधान जगदीश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, ललित पार्षद, सुरेश अरोड़ा, राजेन्द्र स्वामी, राकेश पंवार, रामकिशन प्रजापत, जगरूप तंवर, मोहर ¨सह चौहान, हेमंत कथूरिया, विकास शर्मा, तरूण सैनी, अशोक राघव, बिरजू तंवर सहित अन्य मौजूद रहे।