भिवानी में अपहरण के बाद नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
भिवानी के एक गांव में दो युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया और फिर उससे दोनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 06:47 PM (IST)
जेएनएन, भिवानी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16-17 वर्षीय बेटी बुधवार को अपने परिवार वालों के साथ घर पर सो रही थी। रात को उसकी बेटी बाथरूम करने के लिए घर से बाहर निकली। इसी दौरान गांव के दो युवक वहां पर आए। दोनों युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर लिया और कहीं पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
नाबालिग ने जब आरोपित का विरोध किया तो आरोपितों ने उससे मारपीट की। साथ मारपीट की। वहीं इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब सुबह नाबालिग अपने माता पिता से मिली तो उसने पूरी घटना परिजनों को बता दी। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें