Move to Jagran APP

किशोर की इस हरकत से डरी सहमी थी नाबालिग लड़की, राज खुला तो रह गए सब सन्न

एक किशोर नाबालिग लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। मामले का राज लड़की ने तब खोला जब परिजनों ने उसे चुप्पी का कारण पूछा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 01:48 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 08:50 PM (IST)
किशोर की इस हरकत से डरी सहमी थी नाबालिग लड़की, राज खुला तो रह गए सब सन्न
किशोर की इस हरकत से डरी सहमी थी नाबालिग लड़की, राज खुला तो रह गए सब सन्न

जेएनएन, भिवानी। तोशाम थाना क्षेत्र के गांव में 15 साल के किशोर ने पड़ोस की ही 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लड़की के साथ उक्त किशोर ने मारपीट की। लड़की 15 दिन तक डरी व सहमी रही। लड़की ने शनिवार को यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस की।

loksabha election banner

तोशाम थाना क्षेत्र के गांव की 13 वर्षीय लड़की पिछले कई दिनों से सहमी व डरी हुई थी। उसके परिजनों ने उससे इस बारे में पूछा तो उसने उसके साथ हुए गलत कार्य की जानकारी अपने परिजनों को दी और रोने लगी।

लड़की ने बताया कि पड़ोस का ही 15 वर्षीय एक लड़का उसे सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उक्त लड़के ने उसके साथ मारपीट की। मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस द्वारा आरोपित किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे हिसार के बाल सुधार गृह भेज दिया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.