महिला बोली- पति नामर्द निकला तो ससुरालियों ने जबरन देवर से बनवाया संबंध
एक महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। कहा कि जब उसने विरोध किया तो ससुरालियों ने जबरन उसे देवर के साथ कमरे में बंद कर दिया।
जेएनएन, भिवानी। युवती ने शादी के बाद कई सपने संजोये थे, लेकिन उसके यह सपने क्षणभर में चकनाचूर हो गए। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नामर्द है। इससे परेशान होकर वह मायके आकर रहने लगी, लेकिन ससुराल वाले उसे जबरन अपने साथ ले गए और देवर के साथ संबंध बनाने को कहा। वह नहीं मानी तो ससुराल पक्ष ने उसे व उसके देवर को बेडरूम में बंद कर दिया, जहां देवर ने उससे दुष्कर्म किया। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2017 को महम क्षेत्र में आने वाले एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उसकी सास ने कहा कि हमारे यहां बाबा बाली नाथ की पूजा चल रही है। दो माह तक लगातार चलेगी। यह बहाना बनाकर सास ने उसे सुहागरात से लेकर उसके दो माह तक पति के पास तक नहीं जाने दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार लाने की मांग करते रहे। यह मांग पूरी न करने पर उसे तंग किया जाता और मारपीट की जाती।
महिला ने कहा कि उसका पति एक कंपनी में अधिकारी था। शादी के ढाई माह बाद उसका पति उससे संबंध बनाने के लिए पास आया तो पता चला कि वह नामर्द है। सास से बात की तो सास ने कहा बाबा बाली नाथ की पूजा चल रही है हमारा बेटा ठीक हो जाएगा, ऐसी कोई बात नहीं है। 2017 को वह दीपावली पर पति के साथ दिल्ली गई। जहां पर पूरी तरह से पता चल गया कि उसका पति पूरी तरह से नामर्द है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महिला के मुताबिक उसे पता चला कि पति पूरी तरह से नामर्द है तो वह मायके आ गई। लेकिन, कुछ दिन बाद ही उसकी सास व अन्य सदस्य मायके आए और कहा कि उसका पति मानसिक रूप से परेशान था अब ऐसी कोई परेशानी नहीं रहेगी। साजिश के तहत वह 6 जनवरी 2018 को ससुराल ले आए। वहां से उसे दिल्ली ले गए और कहा कि उसका पति इलाज करवा लेगा। इलाज में भी वह नामर्द साबित हुआ।
इसके बाद मायके आने की कही तो सास-ससुर ने षड्यंत्र के तहत कहा कि उसे उसके देवर के साथ रख लेंगे जाना मत। उसी रात को जबरन उसे व उसके देवर को चौबारे में बने बेडरूम के अंदर बंद कर दिया गया। देवर ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पुलिस ने प्राथमिक जांच व पीड़िता के बयान पर उसके देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है, जबकि पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।