विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो युवकों ने छोटे भाई को लेने गई युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 02 May 2018 08:15 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 03 May 2018 09:09 PM (GMT+05:30)

दो युवकों ने आंगनबाड़ी से छोटे भाई को लेने गई युवती का अपहरण किया और फिर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

दो युवकों ने छोटे भाई को लेने गई युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
दो युवकों ने छोटे भाई को लेने गई युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, भिवानी। मुंढाल चौकी क्षेत्र में आंगनबाड़ी से अपने छोटे भाई को लेने गई युवती को अगवा कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। दुष्कर्म के बाद आरोपित युवक उसे बेहोशी की हालत में खेतों में छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने युवती को खेतों में पड़ा देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। होश में आने पर परिजन उसे महिला पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

कस्बा मुंढाल चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी 19 वर्षीय बेटी को आंगनबाड़ी से अपने छोटे भाई को लाने के लिए भेजा था। रास्ते में गांव के ही दो युवक उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गए। वहां पहले से ही उनके दो और साथी मौजूद थे। उक्त चारों युवकों ने उसकी बेटी के साथ गलत काम किया और बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

आरोप है कि शुरू में महिला पुलिस इस मामले को हल्के में लेती रही। बाद में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। काफी इंतजार के बाद देर रात करीब दो बजे पीड़ित युवती की सामान्य अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर दो युवकों को नामजद करते हुए चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया।

जांच अधिकारी डॉ. नन्ही देवी का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान पर दो युवकों को नामजद किया है, जबकि दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः युवती को शादीशुदा से हो गया प्यार, फिर जो हुआ उससे सिहर गए परिजन