Move to Jagran APP

प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जागरण संवाददाता भिवानी हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम परिसर में शनिवार को दूसरे दिन युवा जा

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 04:23 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:07 AM (IST)
प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जागरण संवाददाता, भिवानी:

loksabha election banner

हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम परिसर में शनिवार को दूसरे दिन युवा जागृति और जनकल्याण मिशन ट्रस्ट,नेताजी सुभाषचंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति और विवेकानंद हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में भारत माता अभिनंदन दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रकृति एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने का भी संदेश दिया। सानिध्य बाल योगी महंत चरण दास महाराज और हिसार से पहुंचे पर्यावरण प्रेमी स्वामी सहजानंद महाराज का रहा। इस अवसर पर प्लास्टिक का विरोध करने का भी संदेश दिया गया और उपस्थित महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कपड़े के थैले भी वितरित किए। हिसार से पहुंचे पर्यावरण प्रेमी सहजानंद महाराज और पर्यावरण प्रेमी सुभाष गोयल ने कहा कि पृथ्वी पर खतरा बना है। महंत चरणदास महाराज और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार भारद्वाज,सावित्री यादव ने भी भारत माता अभिनंदन के साथ पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी सुभाष गोयल, ध्यानदास महाराज, सामाजिक संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार भारद्वाज, भाजपा नेता रितिक वधवा, समाज सेविका सावित्री यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दर्शना देवी, आशा वर्कर ज्योति देवी, स्वास्थ्य कर्मी सुभाष देवी, समाजसेवी रमेश सैनी ने भारत माता का दूसरे दिन के कार्यक्रम में तिलक कर अभिनंदन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.