तृतीय गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू की मंडल ने
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: स्थानीय गांधी नगर में श्री गणेश महोत्सव मंडल की बैठक का आयो
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: स्थानीय गांधी नगर में श्री गणेश महोत्सव मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान बजरंग लाल सितोकपुरिया ने की। मंडल द्वारा 13 से 23 सितंबर तक आयोजित किए जाने वाले तृतीय गणेश महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रधान बजरंग लाल सितोकपुरिया ने बताया कि इन 11 दिनों के दौरान अनेक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का शुभारंभ 13 सितंबर गुरूवार को भगवान श्रीगणेश प्रतिमा को विराजमान करने के साथ होगा। इस दौरान दादरी विधायक राजदीप फौगाट आयोजन का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही 15 सितंबर को रात्रि जागरण आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत फौगाट होंगे। जागरण की अध्यक्षता पार्षद महेश गुप्ता द्वारा की जाएगी। जागरण में सरिता रानी पटौदी, दीपक लक्खा, सोनू शिवरजंनि, बाबा बजरंग, कृष्ण मितल इत्यादि कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही जानू महादेव आर्ट ग्रुप द्वारा मनमोहक झांकिया निकाली जाएगी। 22 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि उमेद पातुवास होंगे व अध्यक्षता मयंक मिष्ठान भंडार सुनील शर्मा समसपुर करेंगे। 23 सितंबर को यज्ञ के बाद दोपहर
2.15 पर चेतनराम सत्संग भवन से भगवान गणेश की प्रतिमा की नगर परिक्रमा एवं गांव रावलधी स्थित नहर में विसर्जन के साथ आयोजन का समापन होगा। बैठक
में संरक्षक नवीन चेतनपुरिया, सुनील बेरीवाला, सुनील सितोकपुरिया, संदीप, रवि बिरोहडिया, नवीन बिरोहडिया, मनीष माजरिया, अतुल निमलिया, नरेंद्र समसपुरिया, सुनील निमलिया, राहुल बिरोहडिया, नरेश सांवड, कृष्ण गोयल इत्यादि उपस्थित थे।