विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:35 PM (IST)

चरखी दादरी के घिकाड़ा गांव के पास रेवाड़ी-हिसार रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

ट्रेन की चपेट मे आने से व्यक्ति की मौत।

ट्रेन की चपेट मे आने से व्यक्ति की मौत।

HighLights

  1. घिकाड़ा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत

  2. मृतक 50 वर्षीय सतवीर अस्वस्थ चल रहा था

  3. तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के गांव घिकाड़ा के समीप शनिवार रात रेवाड़ी-हिसार रेलवे लाइन पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जहां रविवार स्वजनों के बयान दर्ज कर कागजी कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान घिकाड़ा निवासी करीब 50 वर्षीय सतवीर के रूप में हुई है।

सिविल अस्पताल पहुंचे स्वजनों ने बताया कि सतबीर बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था। दो माह पहले आंत फटने के कारण उसका आप्रेशन हुआ था। उन्होंने बताया कि रात को खाना खाने के बाद वह रेलवे लाइन की ओर घूमने के लिए जाता था। शनिवार रात को भी वह घूमने गया था।

उसी दौरान करीब साढे आठ बजे वह गोशाला के बैक साइड रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एचसी अनीता ने बताया कि मृतक के भाई जयसिंह और बेटे योगेंद्र के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

स्वजनों ने बताया कि मृतक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह एक बेटी व दो बेटों का पिता था। उसकी मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।