Move to Jagran APP

पौधा रोपण कर महंत विकास गिरी ने समझाया पर्यावरण का महत्व

वन वनस्पतियों से निकलेगा मानव जीवन का सुखद सहज रास्ता इसलिए हर किसी को औषधीय व फलदार पौधे लगाकर उसकी परवरिश करना चाहिए। पेड़ लगाने से पर्यावरण संरक्षण होता है और संतुलित पर्यावरण का समयचक्र नियमित चलता है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 06:30 AM (IST)
पौधा रोपण कर महंत विकास गिरी ने समझाया पर्यावरण का महत्व
पौधा रोपण कर महंत विकास गिरी ने समझाया पर्यावरण का महत्व

संवाद सहयोगी, बहल : वन वनस्पतियों से निकलेगा मानव जीवन का सुखद सहज रास्ता, इसलिए हर किसी को औषधीय व फलदार पौधे लगाकर उसकी परवरिश करना चाहिए। पेड़ लगाने से पर्यावरण संरक्षण होता है और संतुलित पर्यावरण का समयचक्र नियमित चलता है। यह विचार अलख आश्रम के महंत बाबा विकास गिरी ने शिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पौधारोपण करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने अनुष्ठान व कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शिवरात्रि के पर्व की महिमा व महत्व पर प्रकाश डाला। वर्तमान दौर में प्राकृतिक संसाधनों स्त्रोतों का व्यापक स्तर पर दोहन हुआ है और इससे प्रकृति में विनाशकारी बदलाव देखे जा रहे हैं।

इसके बाद अलख आश्रम के शिवालय में हवन का आयोजन किया और त्रिवेणी रोपण किया। शाम को श्रद्धालुओं ने अलख आश्रम में रूद्राभिषेक किया जिसमें कस्बे के सात जोड़ों ने मिलकर जलाभिषेक किया। क्षेत्र की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर सुनील शर्मा टीटू, बजरंग जांगड़ा, सुरेश नांधा, सुरेश पातवानिया, वेद प्रकाश, सुशील, प्रदीप, सुखबीर सांगवान, अनुज, सोमबीर कस्वां, लाला बंसल, द्वारका प्रसाद अठवाल, किरसन गरवां आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.