परिवार रातभर बेटी को ढूंढता रहा इधर-उधर, सुबह पंखे से लटकते मिले युवक-युवती के शव
भिवानी में एक युवती रात को घर से गायब हो गई। परिजन उसे ढूंढते रहे लेकिन सुबह एक युवक के साथ उसका शव पंखे से लटकता मिला।
जेएनएन, भिवानी। जिले के एक गांव से 18 वर्षीय लड़की घर से गायब थी। परिजन उसे रातभर इधर-उधर ढूंढते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह अचानक सूचना मिली कि एक घर में युवक-युवती के पंखे से लटकते शव मिले हैं। परिजन देखने गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस बेटी को रातभर वह इधर-उधर ढूंढ रहे थे। वह फंदे से लटक रही थी। बताया जा रहा है कि युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध था। प्यार परवान न चढ़ पाने के कारण उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।
लड़के के उम्र 20 साल व लड़की की उम्र करीब 18 साल थी। कल से ही लड़की घर से लापता थी। परिजन ढूंढ रहे थे। सुबह युवक के घरवाले जब ऊपर वाले कमरे में गए तो लड़का-लड़की के शव एक ही पंखे से लटके हुए थे। मुंढाल चौकी इंचार्ज रोहताश पूनिया ने बताया कि परिजनों का कहना है कि लड़की कल से ही घर से गायब थी। उसे ढूंढ रहे थे। सुबह पता लगा कि लड़की गांव के ही एक युवक के घर पर पंखे से झूल गई।
पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम करके शव परिजनों का शव सौंप दिया है। मृतक और मृतका के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है कि लड़की क्यों गई, उसका लड़के के साथ क्या संबंध था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
वहीं, चर्चा है कि युवक व युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन वह परिवार से अपने प्यार की बात बताने में डर रहे थे। गत दिवस लड़की चुपचाप लड़के के पास आई और सीधे ऊपर वाले कमरे में चली गई। इसकी किसी को कानोंकान भनक तक नहीं लगी। सुबह दोनों के शव पंखे से लटके मिले।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें