भगवान राम और कृष्ण ने भी की थी मां कात्यायनी की पूजा : चरणदास
जागरण संवाददाता भिवानी हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में युवा जागृति और जन कल्याण मिशन ट्रस्ट
जागरण संवाददाता, भिवानी:
हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में युवा जागृति और जन कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से नवरात्रों के छठे दिन माता कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान अनेक महिलाओं ने देवी की स्तुति की। महंत चरणदास महाराज ने कहा कि नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता अपने भक्तों के लिए उदार भाव रखती हैं और उनकी हर हाल में मनोकामनाएं पूरी करती हैं। कहते हैं कि मां कात्यायनी प्रसन्न होकर सुयोग्य वर का आशीर्वाद देती हैं और विवाह में आने वाली रुकावटें दूर करती हैं। हिदू मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी की कृपा से भक्तों के सभी मंगल कार्य पूरे होते हैं। मां कात्यायनी के जन्म के पीछे की कथा-पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऋषि कात्यायन देवी मां के परम उपासक थे। एक दिन मां दुर्गा ने इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर इनके घर पुत्री के रुप में जन्म लेने का वरदान दिया। ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण ही देवी मां को मां कात्यायनी कहा जाता है।
इस अवसर पर ध्यान दास महाराज, कप्तान शमशेर सिंह, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार भारद्वाज, कांता देवी ,अंजू देवी, फूलपति देवी, गुड्डो देवी ,दर्शना देवी, किरण देवी,पूजा देवी , कमलेश, सुनीता, सरिता, रोशनी, भतेरी, कृष्णा, शकुंतला, कांता, मिश्री, स्नेह लता, राज, सुमन देवी, रेनू बाला और नव्या मौजूद रहे।