यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
माइक्रो लीगल सर्विस कैंप में दी कानूनी जानकारी, आधार, श्रमिक कार्ड बनाए
जागरण संवाददाता चरखी दादरी गांव चरखी की व्यायामशाला के समीप सोमवार को जिला विधिक सेवा प

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव चरखी की व्यायामशाला के समीप सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से माइक्रो लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों के आधार कार्ड व श्रमिक कार्ड बनाए गए और उनमें संशोधन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दादरी के चेयरमैन एडीजे फखरुद्दीन के मार्गदर्शन में गांव चरखी में माइक्रो लीगल कैंप लगाया गया। इसमें समाज कल्याण विभाग, कामन सर्विस सेंटर और विधिक सेवाओं की ओर से स्टाल लगाकर ग्रामवासियों के आवेदन करवाए गए तथा कानूनी जानकारी दी गई। कैंप में अधिवक्ता रविद्र जांगड़ा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर या असहाय व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निश्शुल्क कानूनी सेवाओं का लाभ उठा सकता है। प्राधिकरण की ओर से समय समय पर कोर्ट में लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामले का निपटारा किया जाता है। कैंप में ग्रामीणों ने आधार कार्ड बनवाने व उसमें संशोधन करने, आनलाइन सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने, श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किए। इसके अलावा वृद्घावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन के लिए भी आवेदन किए गए। 400 से अधिक ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी अधिकारों व सेवाओं के बारे में प्रदर्शनी भी लगाई गई। बौंद कलां में शिविर 11 को
अधिवक्ता रविद्र जांगड़ा ने बताया कि इसी तरह का माइक्रो लीगल सर्विस कैंप गांव बौंदकलां के सामुदायिक भवन में 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। चरखी में लगे शिविर में पीएलवी विकास सांगवान, राजरानी सांगवान, दीपक, विक्रम इत्यादि भी मौजूद रहे।
