हसान से लस्सी, दूध लेकर मदद के लिए ग्रामीण रवाना
संवाद सहयोगी तोशाम गांव हसान से किसान 1000 लीटर लस्सी और 500 लीटर दूध के साथ दिल्ली के ि
संवाद सहयोगी, तोशाम: गांव हसान से किसान 1000 लीटर लस्सी और 500 लीटर दूध के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। महंत छोटूनाथ और किसान नेता और पूर्व सरपंच जयप्रकाश हसान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ तीन कृषि कानून लाकर किसान को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि ये कृषि अध्यादेश किसानों के खिलाफ हैं। इसलिए किसान प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा िकिसान पिछले सात आठ दिनों से इन काले कानूनों के खिलाफ दिल्ली में डटे हुए हैं। राजनेता अपने स्वार्थ के लिए जाति और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाते रहते हैं। किसान, जवान का नारे देने वालों ने आज किसान और जवान को युद्ध मे खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इन काले कानूनों को रद करें और किसानों पर सभी प्रकार के दर्ज मामले को वापस लिया जाए। इस अवसर पर छोटूनाथ महाराज, जयप्रकाश, सतेवान, सज्जन कुमार, अनिल हसानिया, संजय तक्षक, संजय नुनाच, कुलबीर धायल, नरेंद्र तक्षक, संदीप नुनाच, धर्मेंद्र तक्षक, विक्रम तक्षक, अनिल नुनाच, सतु श्योराण, लखीराम तक्षक, पिन्टु धायल,संजय आदि मौजूद थे। किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का कूच फोटो : 4बीडब्ल्यूएन 18 जेपीजी
संवाद सहयोगी, तोशाम: आम आदमी पार्टी के विधानसभा तोशाम से कृषि कानून के खिलाफ चल रहे दिल्ली धरने के लिए रवाना हुए। हलका प्रधान जयपाल जागलान ने कहा की किसानों की मांग जायज है। किसानों के साथ हमेशा छलकपट किया है। किसान भूख मिटाने को अन्न देता है इससे ही अपना व्यापार चलाते हैं देश की रक्षा के लिए किसान अपना बेटा देता है। आज देशभर का किसान कृषि बिलों का विरोध कर रहा है सरकार को कृषि बिलों में पुनर्विचार करना चाहिए। किसान आज आत्म हत्या के कगार पर खड़ा है। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री करतार काटिया, जिला सचिव कप्तान भूप सिंह, दलबीर मनफूल, विजेंद्र, कृष्ण और सुशील मौजूद रहे।
ईशरवाल से भी चला जत्था
फोटो : 4बीडब्ल्यूएन 21 जेपीजी
संवाद सहयोगी, तोशाम: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए ईशरवाल से युवा किसानों का एक जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जत्थे को रवाना करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान करण सिंह जैनावास और मा रघबीर सिंह भेरा ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। दिल्ली कूच करने वालों में गोपाल सिंह, बुधराम सेठ, सुखबीर वैद्य, संजय फौजी, जगबीर गोपालवास, राकेश, सुमेर सुरपुरा, हीरालाल, कृष्ण झाझरिया आदि शामिल हैं।