Move to Jagran APP

हर्षित मानव ने बनाया नौली क्रिया में नया विश्व कीर्तिमान

जागरण संवाददाता, भिवानी : स्थानीय हरियाणा योग-प्राकृतिक चिकित्सालय में कार्यरत डा. मदन मानव क

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 01:29 AM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 01:29 AM (IST)
हर्षित मानव ने बनाया नौली क्रिया में नया विश्व कीर्तिमान
हर्षित मानव ने बनाया नौली क्रिया में नया विश्व कीर्तिमान

जागरण संवाददाता, भिवानी : स्थानीय हरियाणा योग-प्राकृतिक चिकित्सालय में कार्यरत डा. मदन मानव के पुत्र हर्षित मानव ने बनाया एक विश्व कीर्तिमान योग की नौली क्रिया के अभ्यास को एक श्वास में सबसे अधिक बार करने पर हर्षित का नाम 'गोल्डन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स' में दर्ज हुआ है। हर्षित ने एक श्वास में 61 बार यह अभ्यास किया। यह विश्व रिकॉर्ड भिवानी में ही हरियाणा प्राकृतिक चिकित्सालय में बना। पिछले दो वर्ष से योग के क्षेत्र में बन रहे विश्व कीर्तिमानों से प्रेरित होकर हर्षित ने भी ऐसा ही एक कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया, जिसमें वह सफल रहा। निरंतर अभ्यास से हर्षित ने यह कार्य सफल बनाया। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए हर्षित योग क्षेत्र में एक अन्य विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। जिसमें उनको 5 मिनट 41 सेकंड में 360 बार से अधिक अभ्यास करना होगा। हर्षित अभी योग के क्षेत्र में ही दिल्ली के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान से बीएससी कर रहा है। हर्षित ने बताया की अपने परिवार के साथ और आशीर्वाद की वजह से ही वह यह कीर्तिमान बनाने में वह सफल रहा।

loksabha election banner

पिछले वर्ष भी हर्षित ने चाइना में स्थित 'द ग्रेट वाल आफ चाइना' के उपर जाकर योग किया व करवाया। यह रिकॉर्ड बनाकर हर्षित ने भिवानी व हरियाणा का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.