Move to Jagran APP

जींद की मोटर साइकिल रैली भरेगी भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश

जागरण संवाददाता, भिवानी :जींद में 11 फरवरी को होने वाली भारतीय जनता पार्टी की रैली को लेक

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jan 2018 12:58 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jan 2018 12:58 AM (IST)
जींद की मोटर साइकिल रैली भरेगी भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश
जींद की मोटर साइकिल रैली भरेगी भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश

जागरण संवाददाता, भिवानी :जींद में 11 फरवरी को होने वाली भारतीय जनता पार्टी की रैली को लेकर लोक निर्माण विश्राम गृह में पार्टी के सभी मोर्चाें व पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कविता चौधरी और प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मनीष मित्तल ने जींद में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए ड्यूटी लगाई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कविता चौधरी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली को मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र से 1111 बाइक रैली स्थल के लिए आएंगी। उन्होंने कहा कि बाइक पर जाते समय यातायात के नियमों की पालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति हेलमेट जरूर पहनें। उन्होंने कहा कि इस रैली में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी और अधिक बनती है। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने वालों की बाकायदा एक सूची तैयार की जाए। उन्होंने बताया कि हर 50 बाइक ग्रुप के साथ एक जिम्मेदार कार्यकर्ता होगा, जो उनको कंट्रोल करेगा। उन्होंने केंद्र प्रमुखों से एक-एक सार्वजनिक कार्याे की भी सूची मांगी ताकि उनको भी पूरा करवाया जा सके। प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मित्तल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता एक जिम्मेदार कार्यकर्ता है। ऐसे में वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपना संदेश दें। उन्होंने कहा कि रैली का अपने प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में संदेश जाएगा। साथ ही जींद की मोटर साइकिल रैली कार्यकर्ताओं में नया जोश भी भरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में रैली को लेकर उत्साह बना हुआ है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय शेखावत ने किया। इस दौरान पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, प्रदेश सचिव मुकेश गौड़, शंकर धूपड़, मीना परमार, ठा. विक्रम ¨सह, संदीप श्योराण, कमलेश भोड़ूका, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, वीरेंद्र कौशिक और जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी सहित सभी शक्ति प्रमुख, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चाें के अध्यक्ष, सभी जिला व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे व काफी भारी संख्या में सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.