जय बाबा जोगीनाथ क्रिकेट के विजेताओं को पुरस्कार
संवाद सहयोगी बहल लोहारू के कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला प्रमुख राजबीर सिंह फरटिया ने बिधन
संवाद सहयोगी, बहल: लोहारू के कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला प्रमुख राजबीर सिंह फरटिया ने बिधनोई के जय बाबा जोगीनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण करके किया। प्रतियोगिता बारिश की वजह से संपन्न नहीं हो सकी और दौड़ सहित दूसरे विजेता खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित किया और कहा कि युवाओं का क्रिकेट मनोरंजन के तौर पर खेलना चाहिए। खेल के मैदान से देश का नाम रोशन करने के लिए परंपरागत खेलों को अपनाया जाना चाहिए। परंपरागत खेलों से बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है और हमारी प्राचीन खेलों की संस्कृति पुष्ट होती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने की बात करती है। यह केवल ढकोसला है। कांग्रेस सरकार के मुखिया चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा शुरू की गई खेल नीतियों को मौजूदा सरकार ने पहले नाम बदले और बाद में बंद कर दिया। खिलाडिय़ों को दिया जाने वाला खुराक भत्ता 6 वर्षों से बंद है।
राजबीर ने खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए 51000 रुपए प्रोत्साहन राशि खेल कमेटी बिधनोई को नकद भेंट किए। इस अवसर पर बिधनोई क्रिकेट क्लब के प्रधान पंकज श्योराण व सरपंच संजय ने मुख्यातिथि राजबीर सिंह फरटिया और मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद ब्रह्म बैनिवाल, समाज सेवी राबिन बिधनोई, हुकमी पहलवान, रामपत महला, योगेश शर्मा बहल, पूर्व पंच ओमप्रकाश, मोतीलाल पायल, दीपचंद श्योराण, विज्ञान ठेकेदार, लक्ष्मीनारायण शर्मा, मास्टर जोगेंद्र, रामफल श्योराण, नवीन बागाण, सुमित शर्मा, रविन्द्र श्योराण सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति और आसपास से आए खिलाड़ी मौजूद रहे।