विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैंडबाल और ताइक्वांडों में जिला स्तरीय स्कूली खेलों में हुए रोचक मुकाबले

By JagranEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 12:43 AM (IST)

जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में हैंडबाल में जेएसएम मुंढाल एसकेपीपी सिवानी राजकीय उच विद्यालय उमरावत राजकीय उच विद्यालय ढाणा ...और पढ़ें

हैंडबाल और ताइक्वांडों में जिला स्तरीय स्कूली खेलों में हुए रोचक मुकाबले
हैंडबाल और ताइक्वांडों में जिला स्तरीय स्कूली खेलों में हुए रोचक मुकाबले

जागरण संवाददाता, भिवानी : जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में हैंडबाल में जेएसएम मुंढाल, एसकेपीपी सिवानी, राजकीय उच्च विद्यालय उमरावत, राजकीय उच्च विद्यालय ढाणा नरसान, राजकीय वरिष्ठ माध्यध्मिक स्कल नवा राजगढ़, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनाना के बीच रोचक मुकाबले हुए। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में भी बढि़या मुकाबले देखने को मिले। उप जिला शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। अंडर 19 में 66 किलो कराटे में प्रशांत जीएमएसएसएस प्रथम रहे। इसी वर्ग में 58 किलो में विक्रम जगराम स्कूल प्रथम रहे। इसके अलावा भी अनेक खेलों मे रोचक मुकाबले हुए। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------- अंडर 17 ताइक्वांडो के परिणाम इस प्रकार रहे

अंडर 17 ताइक्वांडों में 32 किलो में अन्नु जीएमएस हलवास माजरा, 32 से 35 किलो में काजल जीजीएसएस चांग, 35 से 38 किलो में साक्षी जीजीएसएसएस चांग, 38 से 42 किलो में रिया जीजीएसएसएस चांग, 42 से 44 किलो में वर्षा जीजीएसएसएस चांग, 44 से 46 किलो में ज्योति जीजीएसएसएस चांग, 46 से 49 किलो में महक जीजीएसएसएस चांग, 49 से 52 किलो में ममता दिशा इंटरनेशनल स्कूल धारेडू, 52 से 55 किलो में प्रिया जीजीएसएसएस चांग, 55 से 59 किलो में शिमरन जीजीएसएसएस चांग, 59 से 63 किलो में जीएसएसएस हलवास माजरा प्रथम रही।

-------------- अंडर 14 लड़कियों में ताइक्वांडो के मुकाबले :

अंडर 14 में 20 किलो में स्नेहा जीजीएसएसएस चांग, 22 किलो में संजू जीएमएस हालुवास माजरा, 22 से 24 किलो में रितु जीजीएसएसएस चांग, 24 से 26 किलो में भावना चांग प्रथम और आशा जीएमएस हलवास माजरा द्वितीय, 26 से 29 किलो में साक्षी चांग, 29 से 32 किलो में राखी चांग, 32 से 35 किलो में काजल चांग, 35 से 38 किलो में आराधना चांग, 38 से अधिक भार वर्ग में शिमरन जीजीएसएसएस चांग, भारतीय जीएसमएस हलवास माजरा द्वितीय रही। यह जानकारी उर्मिला और मुकेश चौधरी ने दी।