इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया दुष्यंत, दिग्विजय का समर्थन
बाढड़ा: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सांसद और इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष क
संवाद सहयोगी, बाढड़ा: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सांसद और इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी से निकाले जाने से इनेलो के कार्यकर्ताओं ने सांसद व इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष का समर्थन किया है। कार्यकर्ताओं ने सांसद को सर्वहितैषी नेता बताया है। शनिवार को कस्बे में युवा इनेलो हलकाध्यक्ष रामफल कादमा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए इनेसो के पूर्व अध्यक्ष व जिला पार्षद प्रतिनिधि विजय श्योराण ने कहा कि लोकसभा के सबसे युवा सांसद दुष्यंत ¨सह चौटाला ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल व पूर्व सांसद अजय चौटाला के पद चिह्नों पर चलते हुए जनहित के लिए संघर्ष किया। इनेलो महिला सेल की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओमधारा श्योराण व युवा नेता संदीप आर्य काकड़ौली ने कहा कि इनेलो प्रधान महासचिव डा. अजय ¨सह चौटाला ने बेरोजगार युवाओं को रिकार्ड मात्रा में रोजगार दिया। गोहाना रैली में उन्होंने कोई अनुशासनहीनता नहीं की बल्कि चंद लोगों ने राजनैतिक षडयंत्र के तहत पार्टी के उभरते सितारे सांसद दुष्यंत ¨सह चौटाला व इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला को पार्टी से निष्कासित कर जनभावनाओं से खिलवाड़ किया है।
इस मौके पर महिला प्रकोष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष ओमधारा श्योराण, पूर्व हलकाध्यक्ष रामफल कादमा, पूर्व हलकाध्यक्ष आनंद बडराई, पूर्व अध्यक्ष तेजवीर काकड़ौली, भूप¨सह मांढी, सुशील कलाली, सरपंच नरेश पुनिया, बलवान जीतपुरा, संजय गोपालवास, हरपाल हंसावास, अनिल मोटू, इनेसो हलकाध्यक्ष सोनू कान्हड़ा, संदीप बेरला, सुनील पिलानिया, जयभगवान उमरवास, मनोज पिचौपा इत्यादि ने दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में काम करने की घोषणा की।