इनेलो का विरोध प्रदर्शन आज
संवाद सहयोगी बहल इंडियन नेशनल लोकदल का कृषि कानूनों के विरोध में विरोध प्रदर्शन मंगलवार
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 05:43 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 05:43 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बहल: इंडियन नेशनल लोकदल का कृषि कानूनों के विरोध में विरोध प्रदर्शन मंगलवार को सुबह 10 बजे नेहरू पार्क से शुरू होगा और इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला प्रधान पंडित रवि महमिया बहलवाला व वरिष्ठ इनेलो नेता राजसिंह गागड़वास ने बताया कि कृषि कानूनों को वापस करने के लिए इनेलो का विरोध प्रदर्शन नेहरू पार्क से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला अध्यक्ष ने बताया कि किसानों के हितों को लेकर किया जाने वाला प्रदर्शन का नेतृत्व व मुख्य संबोधन इनेलो नेता अर्जुन चौटाला करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें