भिवानी के पार्षद कर्मबीर यादव और पत्नी कविता यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ, दीपेंद्र हुड्डा ने दिलाई सदस्यता
भिवानी के इनेलो पार्षद कर्मबीर यादव और उनकी पत्नी कविता यादव ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। र
-1794036106362_m.webp)
भिवानी के पार्षद कर्मबीर यादव और पत्नी कविता यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ (जागरण फोटो)
HighLights
इनेलो पार्षद कर्मबीर यादव और पत्नी कविता यादव कांग्रेस में शामिल हुए
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली में दिलाई कांग्रेस सदस्यता
भिवानी में कांग्रेस पार्टी को इस कदम से मजबूती मिलेगी
जागरण संवाददाता, भिवानी। भिवानी की राजनीति में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को एक बड़ा झटका लगा है। भिवानी के वार्ड नंबर 11 से पार्षद और पिछले विधानसभा चुनाव में भिवानी से इनेलो के प्रत्याशी रहे कर्मबीर यादव ने अपनी पत्नी एवं वार्ड नंबर 12 से पार्षद कविता यादव के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोनों पार्षदों को कांग्रेस की आधिकारिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलवंत कोटिया और युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव धीरज सिंह भी मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कर्मबीर यादव और कविता यादव ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और शीर्ष नेतृत्व के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं।
वहीं, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि स्थानीय निकाय में मजबूत पकड़ रखने वाले इस दंपति के आने से भिवानी क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।