हरियाणा: 20 दिसंबर को अनावरण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए रूपरेखा तैयार, हजारों लोग होंगे एकत्रित
इनेलो के टपरीवास प्रकोष्ठ ने भिवानी में बैठक कर 20 दिसंबर को चौटाला गांव में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की प्रतिमा अनावरण समारोह की रूपरेखा तैयार की।

टपरीवास प्रकोष्ठ की बैठक जाट धर्मशाला में आयोजित की।
HighLights
20 दिसंबर को चौटाला गांव में प्रतिमा अनावरण समारोह
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
भिवानी से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी
जागरण संवाददाता, भिवानी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के टपरीवास प्रकोष्ठ की बैठक जाट धर्मशाला में आयोजित की।
बैठक में टपरीवास प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश लाली मुख्य रूप से शामिल हुए, जबकि बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं इनेलो प्रदेश महासचिव विजय पचगांवा ने की।
इस दौरान 20 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. ओमप्रकाश चौटाला की प्रतिमा के अनावरण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की।
नेताओं ने बताया कि 20 दिसंबर को चौ. ओमप्रकाश चौटाला के पैतृक गांव चौटाला में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।
बैठक में भिवानी जिले से कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर मंथन किया गया और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नंदराम सांगवान परिवार सहित, प्रकाश नाथ व आजाद सिंह अपने-साथियों सहित इनेलो में आस्थाा जताई जिनका पार्टी में स्वागत किया गया।
टपरीवास प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश लाली ने कहा कि पार्टी नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा के निर्देशानुसार इनेलो के प्रत्येक प्रकोष्ठ (सेल) को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश महासचिव एवं भिवानी जिला प्रभारी विजय पचगांवा ने कहा कि आने वाली 20 दिसंबर को संघर्ष के प्रतीक चौ. ओमप्रकाश चौटाला की प्रतिमा के अनावरण समारोह में भिवानी जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गांव चौटाला पहुंचेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुनील लांबा, जगराम साहब, सुभाष, सुनील स्वामी, रण सिंह श्योराण, विक्रम, संदीप, मनजीत, दीपक वाल्मीकि, अनिल काठपालिया, राजेश पुनिया, निशांत ढ़ांडा, दिलबाग सिंह, सूरजभान घणघस, कृष्ण मिताथल, अनिल बागनवाला, जेपी घणघस आदि मौजूद रहे।