विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए पति ने लांघी रिश्ते की सारी मर्यादाएं

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 19 Feb 2017 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 08:18 PM (IST)

पति ने पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए सारी हदें तोड़ दी। उसने उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडों से वार किया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए पति ने लांघी रिश्ते की सारी मर्यादाएं
पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए पति ने लांघी रिश्ते की सारी मर्यादाएं

जेएनएन, भिवानी। एक पति ने पत्नी को प्रताडि़त करने के लिए सारी मर्यादाएं तोड़ दी। वह उससे अमानवीय व्यवहार करने लगा। यही नहीं पत्नी को प्रताडि़त करने के लिए पति ने नशे में उसके प्राइवेट पार्ट में डंडे से भी चोट की। इसके कारण महिला की हालत गंभीर हो गई। महिला ने अब इसकी शिकायत पुलिस में दी है।

महिला के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2002 मे हुई थी। कुछ समय तक तो सब ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन बाद में उसका पति उसे तंग करने लगा। वह अक्सर उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगा। विरोध करने पर वह और भी ज्यादा आक्रामक हो जाता।

यह भी पढ़ें: छात्रा के पीछे पड़ गए युवक, सहमी हालत में कभी झाड़ियों में छिपती रही तो कभी कमरे में

महिला के मुताबिक उसका पति हर समय नशे में रहता है। नशे में वह उसका अमानवीय तरीके से यौन शोषण करता है। अब तो उसकी हरकतें हद से पार हो गई हैं। पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडे से चोट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले गए छह युवक, सामूहिक दुष्कर्म के बाद फेंका

पीड़ित महिला ने बताया कि नशेड़ी पति को समझाने के लिए उनके मायके वालों ने कई बार प्रयास किए, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। उसके दो बच्चे हैं और हालत ऐसी हो गई है उसका यहां गुजारा कर पाना मुश्किल हो गया है। आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।

उसकी प्रताड़ना अब तो हदें पार करती जा रही है। उसे नशेड़ी पति से बचाया जाए। पीडि़ता ने कहा कि कहीं उसके साथ किसी दिन अनहोनी ना हो जाए। पळ्लिस अधिकारी इसकी जांच तो कर रही रहे हैं। पुलिस बार-बार यही कह रही है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।

मामले की जांच की जाएगी

महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उसके घर पर छापा भी मारा था, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। महिला के पति को जल्द ही गिरफ्तार कर इस मामले में जांच की जाएगी। महिला के साथ हर हाल में न्याय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कीर्तन में जाने के बहाने लड़की को ले गए आैर नश्ाीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म