पेट दर्द की दवाई की जगह निगला जहरीला पदार्थ, महिला की मौत
जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव दिनोद निवासी महिला ने शुक्रवार को पेट दर्द की दवाई के स्थान प
जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव दिनोद निवासी महिला ने शुक्रवार को पेट दर्द की दवाई के स्थान पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार के लिए भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार आरंभ कर दिया। बीती रात को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के पति के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में दिनोद निवासी रामनिवास ने बताया कि उसकी पत्नी 23 वर्षीय अनीता को शुक्रवार सुबह पेट में दर्द था। अनीता सुबह करीब 11 बजे पेट दर्द की दवाई ले रही थी। इसी दौरान उसने गलती से पास में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से अनीता की हालत खराब हो गई। जिसका पता लगते ही परिवार वालों ने उसे संभाला और उपचार के लिए भिवानी के पुराना बस स्टैंड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार आरंभ कर दिया। शुक्रवार रात को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी।
सदर थाना के जांच अधिकारी धर्मबीर ¨सह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जहरीले पदार्थ के सेवन से अनीता की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के पति रामनिवास के बयान दर्ज किए है। बयानों के आधार पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर, कायला में जहर निगलने से युवक की बिगड़ी हालत
गांव कायला निवासी एक युवक ने शुक्रवार को संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे बिगड़ती तबीयत को देखते हुए परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार आरंभ कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव कायला निवासी सोनू ने शुक्रवार को संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे सोनू की तबीयत खराब हो गई। जब सोनू की बिगड़ती हुई तबीयत का पता परिजनों को चला तो उन्होंने उसे संभाला और उपचार के लिए चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार आरंभ कर दिया। चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई आरंभ कर दी है।