Move to Jagran APP

इतिहास रचने की ओर भारतीय महिला हाकी टीम

भारतीय महिला हाकी टीम के शानदार प्रदर्शन का जश्न मिनी क्यूबा भिवान

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 12:19 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 12:19 AM (IST)
इतिहास रचने की ओर भारतीय महिला हाकी टीम
इतिहास रचने की ओर भारतीय महिला हाकी टीम

जागरण संवाददाता, भिवानी : भारतीय महिला हाकी टीम के शानदार प्रदर्शन का जश्न मिनी क्यूबा भिवानी में भी नजर आया। भीम स्टेडियम में हाकी का अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों की जुबां पर था भारतीय महिला और पुरुष टीम का टोक्यो ओलिपिक में शानदार प्रदर्शन रहा है। यही लय बरकरार रहेगी और हमारी टीम पदक पक्का जीतेगी। हाकी में हमारी टीम फिर से इतिहास बनाने जा रही है और हम जश्न मनाने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। सेमीफाइलन के बाद अब फाइनल की बेताबी

loksabha election banner

हमारी गोलकीपर से लेकर दूसरी सभी खिलाड़ियों ने शानदार क्वार्टर फाइनल खेला। आस्ट्रेलिया को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश के बाद महिला हाकी टीम के हौसले बुलंद हैं और फाइनल फतह करने की तैयारी है।

- बबीता, राष्ट्रीय जूनियर हाकी खिलाड़ी।

महिला हाकी टीम ने खेल प्रेमियों के दिल जीत लिए। आस्ट्रेलिया के साथ हुआ मुकाबला देखने लायक था। अब हमें भरोसा हो चला है कि इस बार हमारी टीम इतिहास रचने जा रही है।

- शिवानी, राष्ट्रीय जूनियर हाकी खिलाड़ी। महिला हाकी टीम के साथ पुरुष हाकी में भी हमारी टीमों ने शानदार किया है। बहुत जल्द हमारी टीम गोल्ड पर कब्जा कर टोक्यो की धरती पर तिरंगा फहराएंगी।

- इशिका, राष्ट्रीय जूनियर हाकी खिलाड़ी। 41 साल बाद हमारी महिला हाकी टीम इतिहास रचने जा रही हैं। हमें उस दिन का इंतजार है। हम सब जश्न की तैयारी कर रही हैं। हमें पूरा भरोसा है भारतीय टीम इस बार खेल प्रेमियों को खुशखबरी देने वाली हैं।

- निधि, राष्ट्रीय जूनियर हाकी खिलाड़ी।

हाकी एक बार फिर पुरानी लय में नजर आ रही है। महिला टीम भले शुरूआती मुकाबलों में पिछड़ती नजर आई पर उन्होंने जबरदस्त रूप से खुद को संभाला और अब जिस लय में टीम चल रही है उससे लगता है गोल्डन गोल जरूर होगा।

- विनोद पिकू, पीटीआई एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी

हाकी टीम ने शानदार खेल खेल प्रेमियों का जीता है दिल

टोक्यो ओलिपिक में भारतीय महिला ओर पुरुष दोनों ही टीमों ने खेल प्रेमियों का दिल जीता है। अब सबका भरोसा बढ़ा है और टोक्यो ओलिपिक में हमारी टीमें रिकार्ड बनाएंगी। हम जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

- विरेंद्र सिंह, हाकी कोच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.