आतंकवाद का सफाया करने में भारतीय सेना सक्षम : धर्मबीर
संवाद सहयोगी, बाढड़ा : भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से लोकसभा सदस्य व संसदीय सुरक्षा समिति सदस्य धर्मब
संवाद सहयोगी, बाढड़ा : भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से लोकसभा सदस्य व संसदीय सुरक्षा समिति सदस्य धर्मबीर ¨सह ने कहा कि केन्द्र सरकार देश की शांति व प्रभुसत्ता की रक्षा के साथ किसी मामले में समझौता नहीं करेगी। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंधों के लिए रक्षा मंत्री व सेना अध्यक्ष कश्मीर में डटे हुए हैं। सांसद धर्मबीर ने कहा कि भारतीय सेना आतंकवाद से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। यह बात उन्होंने कस्बे में युवा नेता बजरंग सिटी के आवास पर कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कही। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि के मौजूदा हालातों पर एक लाख से ज्यादा लोगों की राय लेकर एक विशेष रिपोर्ट भी प्रधानमंत्री को भेजी है। धर्मबीर ¨सह ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में चार नेशनल हाइवे व फ्रेट कारिडोर से आने वाली पीढि़यों को लाभ मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मिलकर विकास के लिए नया रोडमैप भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गरीब, किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग के हितों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। धर्मबीर ¨सह ने कहा कि इनेलो व कांग्रेस की सरकार के समय भ्रष्टाचार से परेशान जनता भाजपा के पारदर्शी शासन से खुश है। इस दौरान रेलवे सलाहकार बोर्ड के पूर्व सदस्य सुधीर चांदवास, पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, जाट महासभा अध्यक्ष प्रदीप बाढड़ा, धर्मसेना प्रदेशाध्यक्ष बलवान आर्य, भूप बेरला, मीडिया प्रभारी महेन्द्र शर्मा, सुनील इंजीनियर, नरेन्द्र कुब्जानगर, बीडीसी धर्मपाल सांगवान, वेदकौर आर्यनगर, मनोज जेवली, प्रेम काकड़ौली इत्यादि भी मौजूद रहे।