विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्योहारों के मद्देनजर बेलगाम वाहनों पर कसा शिकंजा, एसडीएम ने खुद संभाली कमान

By JagranEdited By:
Published: Fri, 29 Oct 2021 06:15 PM (IST)

जागरण संवाददाता चरखी दादरी दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों में पैदल राहगीरों के साथ-साथ

त्योहारों के मद्देनजर बेलगाम वाहनों पर कसा शिकंजा, एसडीएम ने खुद संभाली कमान
त्योहारों के मद्देनजर बेलगाम वाहनों पर कसा शिकंजा, एसडीएम ने खुद संभाली कमान

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों में पैदल राहगीरों के साथ-साथ वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए प्रशासन ने वाहन चालकों द्वारा मोटर वाहन अधिनियम की पूर्ण रूप से पालना करवाना सुनिश्चित कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एसडीएम डा. विरेंद्र सिंह ने दादरी के लोहारू चौक पर यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे वाहन चालकों के चालान काटे। इस दौरान एसडीएम व उनकी टीम द्वारा करीब 15 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें अधिकांश वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं थी। इसके अलावा बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चला रहे तथा बड़े वाहनों को बिना सीट बेल्ट लगाए चला रहे लोगों के भी चालान काटे गए। इसके अलावा भी टीम द्वारा वाहनों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही थी। वहीं टीम को चालान काटता देख कई वाहन चालक तो अपने वाहनों को पहले ही मोड़ कर दूसरे रास्तों से जाते हुए दिखाई दिए। भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान : एसडीएम

एसडीएम डा. विरेंद्र सिंह ने कहा कि दीपावली पर्व के चलते बाजारों में वाहनों की काफी अधिक संख्या दिखाई दे रही है। इस दौरान कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए वाहन चालकों को यातायात के नियमों की पूर्ण रूप से पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन वाहन चालकों द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना की जा रही है, उनके चालान काटे जा रहे हैं। भविष्य में भी ये अभियान जारी रहेगा।