किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो करेंगे आंदोलन
किसान पंचायत आयोजित फोटो 21बीडब्ल्यूएन 27 जेपीजी संवाद सहयोगी बहल। भारतीय किसान यूनिय
किसान पंचायत आयोजित
फोटो : 21बीडब्ल्यूएन 27 जेपीजी
संवाद सहयोगी, बहल। भारतीय किसान यूनियन की किसान पंचायत का आयोजन गोकलपुरा में किया गया, जिसमें यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला मुख्यातिथि थे। वे गुरुवार को भाकियू के जिला उपाध्यक्ष महावीर सहारण के आवास पर किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ने कहा कि आगामी 13 और 14 मार्च को दिल्ली में भाकियू के नेतृत्व में देश भर के किसान संगठन मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा कर लोकसभा चुनावों पर निर्णय लेंगे। पंचायत को भाकियू के प्रधान रतन मान, महासचिव जगमोहन मलिक, महताब कादयान ने संबोधित किया। रतन मान ने आरोप लगाया कि आज जवान व किसान संकट के दौर में हैं और सरकारें हर कीमत पर दोनों को बर्बाद करना चाहती हैं। किसान खेत में अन्न पैदा करके देश का पेट भरता हैं और किसान का बेटा देश की सीमा को रक्षा करता हैं। किसानों की सजग प्रहरी भाकियू के नेतृत्व में किसानों को न्याय दिलवाने के लिए हर रोज आंदोलन हो रहे हैं, आंदोलनों से दबाव बनाकर सरकारों को मजबूर किया जा रहा हैं। युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि बहल के इलाहाबाद बैंक से 250 किसानों को अब तक क्लेम नहीं मिला है। इसको लेकर 28 फरवरी से भारतीय किसान यूनियन पंचायत कर आंदोलन की शुरुआत करेगी। पंचायत में जींद जिला प्रधान छाजुराम कंडेला, सोनीपत जिला प्रधान जयभगवान, दादरी से भूप ¨सह दलाल, यमुनानगर महासचिव फूल कुमार, नूह जिला प्रधान, बडदू धीरजा सरपंच ओमप्रकाश, गोठड़ा सरपंच अत्तर ¨सह, सुरपुरा कला सरपंच रामकिशन, पूर्व सरपंच राजबीर पातवान, बलवंत खरकड़ी, हवा ¨सह बडदू, सिवानी प्रधान भले ¨सह नम्बरदार, सोमबीर महला, जगदीश बिधनोई, र¨वद्र कस्वां, रामबीर फौजी, रणवीर फौजी, प्रकाश मंडोली, कप्तान रामकिशन, अशोक अमीरवास, सुमेर बड़दू सहित अनेक लोग मौजूद थे।