Move to Jagran APP

समय पर पहुंची गोरखधाम छह यात्री आए तो 100 सवार

जागरण संवाददाता भिवानी भारत बंद के आह्वान के बावजूद गोरखधाम एक्सप्रेस भिवानी जंक्शन पर निर्धा

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 04:14 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:05 AM (IST)
समय पर पहुंची गोरखधाम छह यात्री आए तो 100 सवार
समय पर पहुंची गोरखधाम छह यात्री आए तो 100 सवार

जागरण संवाददाता, भिवानी : भारत बंद के आह्वान के बावजूद गोरखधाम एक्सप्रेस भिवानी जंक्शन पर निर्धारित समय पर पहुंची। इस गाड़ी में छह यात्री आए और यहां से 100 यात्री सवार होकर अपने गंतव्य के लिए गए। इसके अलावा कालिदी एक्सप्रेस के लिए यात्रियों की कतारें लगी थीं। उनकी थर्मल स्कैनिग की गई। छह बजे तक 32 यात्री कतारों में लगे थे। उनकी जांच की जा रही थी। इसी प्रकार भिवानी के बस अड्डा पर शुक्रवार को अपेक्षाकृत यात्री कम रहे। एक अनुमान के अनुसार 40 फीसदी यात्री ही अपने गन्तव्य के लिए जाने को बस अड्डा पर पहुंचे। समय : समय शाम 5:30 बजे। गोरखधाम अपने निर्धारित समय पर पहुंची। इस गाड़ी से 6 यात्री उतरे। इसके अलावा इसमें 100 यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। प्रत्येक यात्री की थर्मल स्कैनिग हुई। सैनिटाइज मशीन के माध्यम से यात्रियों को सैनिटाइज किया गया। यहां आरपीएफ और जीआरपी तैनात रही। हर यात्री की बारीकि से जांच की गई। यात्रियों से बात की गई तो सब अपने गंतव्य के लिए जाने की उत्सुक दिखे। दिल्ली जा रहे विक्की ने कहा कि सर जंक्शन पर अच्छी व्यवस्था कर रखी है। हमने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरत रखी है। मास्क और सैनिटाइजर पर विशेष ध्यान दिया है। मेरे साथ परिवार के दो सदस्य भी हैं हम सबने सावधानी बरती है। यहां तैनात जीआरपी जवान बोले प्रत्येक यात्री की जांच की जा रही है। उधर भारत बंद के चलते भिवानी जंक्शन पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो जाए इसलिए यहां पर फायरब्रिगेड की गाड़ी खड़ी की गई थी। इस बीच दूसरी गाड़ी कालिदी एक्सप्रेस के लिए यात्री पहुंचने शुरू हो गए थे। उनकी जांच की जांच की जा रही थी। छह बजे तक कतार में 32 यात्री खड़े थे। 6:30 शाम चलने वाली कालिदी एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची तो यात्री उसमें सवार होने के लिए उतावली में नजर आए। बस अड्डा पर यात्रियों मारामारी बहुत कम नजर आई

loksabha election banner

भारत बंद के चलते हालांकि रोडवेज को बंद नहीं किया गया था लेकिन भिवानी बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या हर रोज की अपेक्षा करीब 40 फीसदी ही रही। सुबह नौ बजे तक बसें चली लेकिन इसके बाद बंद के आह्वान कें चलते और कई जगह रास्ते जाम होने की खबर मिलने पर भिवानी से दादरी, लोहारू रूटों पर बसें चलाई गई। बाकी को बंद किया गया। हालांकि चार बजे के बाद सभी बसें चला दी गई। चंडीगढ़ जाने वाली बस अंबाला से लौटी

शाम पांच बजे के आस पास हम बस अड्डे पर पहुंचे तो यात्रियों की भीड़ न के बराबर थी। बसें भी बस अड्डे पर कम रही। एक कर्मचारी से बात की गई तो उसने बताया कि सुबह नौ बजे तक तो सब बसें चली। इसके बाद बंद कर दी गई। प्रेमनगर के अलावा जींद ओर हिसार मार्ग पर जाम की खबर मिलने के बाद इन रूटों पर बसें नहीं भेजी गई। एक अन्य कर्मचारी से बात की गई तो उसने बताया कि आज तो सवारी बहुत कम आई हैं। यहां पर सुरक्षा के हिसाब से कोई विशेष प्रबंध नजर नहीं आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.