Move to Jagran APP

महाशिवरात्रि पर सजे शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जागरण संवाददाता चरखी दादरी दादरी जिले में सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से म

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 10:52 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 10:52 PM (IST)
महाशिवरात्रि पर सजे शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
महाशिवरात्रि पर सजे शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

loksabha election banner

दादरी जिले में सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पर्व के चलते मंदिरों को रंगीन लाइटों से सजाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना की। सुबह से ही विभिन्न धार्मिक स्थलों पर शिव भक्तों की काफी भीड़ थी। शहर में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर प्रसिद्ध शिव मेला नगर के रोहतक चौक के समीप स्थित ऐतिहासिक बड़ा शिव मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें सुबह से ही हजारों शिव भक्तों का तांता शुरू हो गया। यहां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया तथा भगवान शिव की पूजा की। ऐतिहासिक बड़ा शिव मंदिर दादरी नगर का 300 वर्ष पुराना मंदिर है। यहां हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करते है। इसके अलावा रात्रि जागरण भी आयोजित होता है। आज बड़ा शिव मंदिर में मेले में श्रद्धालुओं जमकर खरीददारी की। मेले में महिलाओं, बच्चों ने भगवान शिव प्रतिमा व अन्य धार्मिक पुस्तकों की खरीददारी भी की। ऐतिहासिक बड़ा शिव मंदिर में हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा दादरी शहर के अन्य कई मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना शुरू हो गया था। दादरी के गीता भवन मंदिर, श्री बालावाला आश्रम, बिचला बासा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, ढाणी रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर, सिघान मुहल्ला स्थित हरिदास मंदिर, रेलवे रोड के प्राचीन हनुमान मंदिर इत्यादि में सुबह-सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरुष, बच्चों, युवाओं ने जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में कई मंदिरों में शिव पुराण कथा व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया गया।

बाक्स :

बाघेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

दादरी-कनीना मुख्य मार्ग पर गांव बाघोत स्थित उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाघेश्वर धाम में सोमवार को जल्द सुबह से हजारों महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने

यहां के शिव मंदिर स्थित शिवलिग पर जलाभिषेक किया। बाघेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर बीती रात से आसपास व दूर दराज के श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। यहां हर वर्ष की भांति मेले का आयोजन भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.