सरकार ने लोगों को दिखाए बुरे दिन : इंदु परमार
जागरण संवाददाता,भिवानी : इनेलो महिला ¨वग की जिला प्रधान इंदु परमार ने कहा कि सरकार ने जो
By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Jul 2018 06:40 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 06:40 PM (IST)
जागरण संवाददाता,भिवानी : इनेलो महिला ¨वग की जिला प्रधान इंदु परमार ने कहा कि सरकार ने जो बेरोजगार युवाओं, किसानों, मजदूरों से वायदा किया था उनको पूरा करने में असमर्थ साबित हुई है। वे गांव सैय में महिलाओं को सम्बोधित कर रही थी। गांव में पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने इंदु परमार को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार को बने लगभग चार साल का समय हो चुका है, लेकिन उन्होंने जो घोषणाएं की थी उनमें से एक भी पूरी नहीं हुई। लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाए थे लेकिन इसके ठीक विपरीत हुआ और आज लोगों के बुरे दिन आ गए। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनते ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा व एसवाईएल का पानी किसानों की टेल तक पहुंचाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें