होर्डिग्स हटाने पर रोष, आप कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स फाड़ने को लेकर ि
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स फाड़ने को लेकर जिलाध्यक्ष ¨रपी फौगाट के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने दादरी उपायुक्त कार्यालय में शिकायत पत्र सौंपा है। इसके विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने रोष जुलूस निकालकर जिला कार्यालय के सामने सरकार का पुतला भी फूंका। ¨रपी फौगाट ने बताया कि उन्होंने नगर परिषद द्वारा निर्धारित जगहों पर पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को दर्शाते हुए होर्डिंग्स लगाए थे। इनमें दिल्ली सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के सालों में किए गए जनहित के कार्यों का ब्यौरा संक्षिप्त रूप से दिया गया था। इसके साथ ही हरियाणा सरकार के समक्ष यह प्रश्न भी उठाया था कि प्रदेश व केंद्र दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है तो क्यों दिल्ली के समान यहां विकास कार्य नहीं करवाए गए। दिल्ली सरकार को बने केवल तीन वर्ष व कुछ समय हुआ है जबकि हरियाणा सरकार अपने चार साल पूरे कर चुकी है। जिला अध्यक्ष ¨रपी फौगाट व कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक मंशा व द्वेष के चलते सरकार के इशारे पर इन सभी होर्डिंग को रातों रात हटाया गया है। इससे यह साबित हो गया है कि प्रदेश की सरकार आम आदमी के बढ़ते जनाधार से घबरा गई है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ¨रपी फौगाट के साथ युवा जिला अध्यक्ष आशीष चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी संजय चाहार, हलका अध्यक्ष कृष्ण रासीवास, जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार, संगठन मंत्री जेई महेंद्र ¨सह, महिला जिला अध्यक्ष कांता देवी, जसवीन डोहकी, राजदीप सोलंकी, सतबीर भागेश्वरी, आकाश सैनी, नरेश मोड़ी, अमन बोस, देव जांगडा, योगेश, राजेश सोनी, अजय कबीर नगर, नरेश जांघू, शिवचरण, नवल सैनी, गोलू दादरी इत्यादि भी थे।