Move to Jagran APP

पांच रेलगाड़ियां रद्द, रोडवेज का ठहरा रहा पहिया

आंदोलनकारियों के भारत बंद के आह्वान के चलते भिवानी जंक्शन पर आने वाले पांच रेल गाड़ियां रद्द कर दी गई वहीं रोडवेज का पहिया ठहरा रहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 07:29 AM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 07:29 AM (IST)
पांच रेलगाड़ियां रद्द, रोडवेज का ठहरा रहा पहिया

जागरण संवाददाता, भिवानी :

loksabha election banner

आंदोलनकारियों के भारत बंद के आह्वान के चलते भिवानी जंक्शन पर आने वाले पांच रेल गाड़ियां रद्द कर दी गई वहीं रोडवेज का पहिया ठहरा रहा। भिवानी बस अड्डा वीरान रहा इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री अपने गंतव्य पर जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते रहे। अनेक को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा वहीं अनेक के पास इंतजार के अलावा कोई रास्ता नहीं रहा। बस अड्डा सुनसान रहा तो रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ी का इंतजार करते रहे। बंद के चलते भिवानी रेलवे को एक लाख से अधिक तो भिवानी रोडवेज डिपो व तोशाम सब डिपो को एक दिन में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। भिवानी डिपो से रोडवेज का ठहरा रहा पहिया : भिवानी डिपो के अधिकारियों के अनुसार सुबह मथुरा जाने वाली बस अपने गंतव्य के लिए निकली पर वह रोहतक से वापस आई। इसी प्रकार चंडीगढ़ से आने वाली गाड़ी नहीं आई। हरिद्वार और देहरादून वाली गाड़ी वहीं रुक गई। हालांकि वर्कशाप से 15 बसें अपने गंतव्य के लिए जाने को निकली लेकिन बस अड्डे पर सवारी नहीं मिलने के चलते वापस वर्कशाप में चली गई। शाम को डिपो से बहल, जींद और रोहतक के लिए बसें चलाई गई।

भिवानी डिपो को एक दिन में करीब 10 लाख का नुकसान : भिवानी डिपो अधिकारियों के अनुसार डिपो में 114 बसें हैं और तोशाम सब डिपो में 42 बसें हैं। भारत बंद के चलते सोमवार को बसें नहीं चली। इसके चलते एक दिन में भिवानी डिपो और तोशाम सब डिपो को 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। यातायात प्रबंधक भरत सिंह परमार ने बताया कि डिपो से बसें चलने के लिए तैयार थी लेकिन रास्ते अवरूद्ध होने के चलते बसें नहीं चलाई गई। पांच रेलगाड़ियां रही रद्द और तीन भिवानी जंक्शन पर खड़ी रही : आंदोलन के चलते भिवानी जंक्शन पर आने वाली पांच गाड़ियां रद्द हो गई वहीं तीन भिवानी जंक्शन पर खड़ी रही। इन गाड़ियों का पहिया ठहरने से भिवानी रेलवे को एक दिन में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। सुरक्षा के लिहाज से भिवानी जंक्शन पर पुलिस तैनात रही। एंबुलेंस और फायरब्रिगेड पर यहां पर दिन भर तैनात रही। ये गाड़ियां रद्द रही : 580 यात्रियों ने अपनी टिकट करवाई कैंसिल : भारत बंद के चलते जब रेलगाड़ी अपने गंतव्य के लिए नहीं गई तो यात्री अपनी टिकट कैंसिल करवाने के लिए उमड़ पड़े। दोपहर होते-होते 580 यात्रियों ने अपनी टिकट कैंसिल करवाई। इसके चलते रेलवे को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। वाणिज्य अधीक्षक होशियार सिंह ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया। भिवानी जंक्शन और बस अड्डा पर तैनात रही पुलिस : सुरक्षा के लिहाज से भिवानी जंक्शन और बस अड्डा पर पुलिस तैनात रही। यहां पर एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां भी तैनात की गई थी। यात्री बोले सुबह से धक्के खा रहे हैं कोई वाहन तक नहीं मिला : भिवानी जंक्शन पर जाए सत्यवीर सिंह फौगाट ने बताया कि कोई रेलगाड़ी नहीं चल रही है। बसें भी नहीं चल रही हैं अब कहां जाएं। अब तो इंतजार के अलावा कोई रास्ता नहीं है। भिवानी जंक्शन पर इंतजार कर रहे पवन कुमार ने बताया कि उसे हिसार दिल्ली जाना था लेकिन गाड़ी रद्द हो गई हैं। राजेश ने बताया कि उसे नहीं पता था वह रेवाड़ी जाने के लिए आया था। अब क्या करें समझ नहीं आ रहा। भिवानी बस अड्डे पर आए महिला ने बीरमति ने बताया कि वह जींद जाने के लिए आई थी। उसे नहीं पता था आज बंद है। अब उसे अपने गांव ढाणा वापस जाना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.