छेड़छाड़ से तंग आ चुकी गर्भवती महिला ने एसपी से मांगी आत्महत्या की इजाजत तो जागी पुलिस
जागरण संवाददाता, भिवानी : शहर के बाहरी क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय एक गर्भवती महिला ने अ
जागरण संवाददाता, भिवानी : शहर के बाहरी क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय एक गर्भवती महिला ने अपने ही जेठ व देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। सदर थाने में चक्कर लगा-लगा कर थक चुकी महिला ने परिवार के ही लोगों से अस्मत लूटने का खतरा होने पर एसपी से शिकायत कर कार्रवाई ना होने पर आत्महत्या करने की इजाजत मांगी थी। सोमवार को एसपी ने यह शिकायत मिलते ही मामला तत्काल प्रभाव से महिला थाना पुलिस को सौंपा। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपित दो जेठ व ननदोई पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित एक जेठ को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर अजीत, सुजीत व कायम ¨सह के खिलाफ दुष्कर्म प्रयास व छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मु्ख्य आरोपित जेठ सुजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने कहा कि वह मरने के कगार पर आ चुकी थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक से एक बार शिकायत करते ही इस मामले में मेरे साथ न्याय हुआ। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए न्याय की उम्मीद जगा दी है। उसने शेष बचे दो और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपितों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
मुन्नी देवी, जांच अधिकारी महिला थाना भिवानी