पुल के नीचे मिला पांच माह का भ्रूण, सनसनी
संवाद सूत्र, बौंद कलां: दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग पर कस्बा बौंद कलां में बन रहे नहर पुल के नीचे शुक्रव
संवाद सूत्र, बौंद कलां: दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग पर कस्बा बौंद कलां में बन रहे नहर पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बौंद कलां में नहर पुल के जर्जर होने के कारण इसका पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह श्रमिक यहां पर कार्य करने के लिए पहुंचे तो वहां एक थैली के कुछ सामान पड़ा दिखाई दिया। श्रमिकों ने तुरंत वहां जाकर देखा तो थैली में मानव भ्रूण था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुल के ठेकेदार व गांव के सरपंच को दी। सूचना मिलते ही वहां पर काफी संख्या में ग्रामीण व पुलिस पहुंच गई। थैली की जांच करने पर उसमें करीब पांच माह का भ्रूण मिला। पुलिस ने तुरंत उसे कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवाया।
-------
अज्ञात पर मामला दर्ज
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बौंद पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अंदेशा जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र से गुजरते समय किसी महिला ने अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए भ्रूण को यहां पर फेंक दिया है।