कृषि कानून से किसान खुशहाल होगा : तेज
संवाद सहयोगी बहल भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला महासचिव तेज सिंह स्वामी गोठड़ा कहा कि कृषि
संवाद सहयोगी, बहल :
भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला महासचिव तेज सिंह स्वामी गोठड़ा कहा कि कृषि कानून से देश व प्रदेश का किसान को खुशहाली व उन्नती के मार्ग प्रसश्त होंगे। इन कानून के लागू होने से किसान पर पर से उनकी कृषि पैदावार देशभर में अच्छे भावों पर बेचने की पाबंदी नही रह गई है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म नहीं होंगे व अनुबंध खेती में ई- रजिस्ट्री में सारा लेखा-जोखा होगा। इसके अलावा किसानों को नवीनतम खेती की जानकारी मिल सकेगी। देश के किसानों के लिए उत्पाद बेचने को अन्य विकल्पों का प्रावधान किया है। जो वास्तव में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम करेगा। अब से पहले पूंजीपति किसान का शोषण करता था और अब किसान ऐसे शोषण से मुक्ति मिलेगी। कृषि कानूनों से खेती की आमदनी से किसान की किस्मत बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने किसानों की आंखों में केवल धूल झोंकने का काम किया है और किसानों को बहला फुसलाकर उनके वोट हासिल किए हैं।