जागरण प्रभाव : अप्रैल में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों की अलग से होगी सरसों खरीद
-गेहूं 34608 व सरसों 8411 मीट्रिक टन हुई खरीद जागरण संवाददाताभिवानी ऑनलाइन के फेर
-गेहूं 34608 व सरसों 8411 मीट्रिक टन हुई खरीद
जागरण संवाददाता,भिवानी : ऑनलाइन के फेर में उलझने से 7 हजार से अधिक किसान सरसों की सरकारी खरीद से वंचित रहने की खबर को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। अब ऑनलाइन के फेर में उलझने से वंचित किसानों को राहत दी गई है। अप्रैल माह में सरसों बेचने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों की सरसों खरीद के लिए अलग दिन निर्धारित किया जाएगा। प्रशासन के इस फैसले से किसानों को राहत मिलेगी। वहीं किसानों को अपने खून पसीने की कमाई का उचित मूल्य मिल पाएगा।
सोमवार को जिलेभर में सरसों व गेहूं की सरकारी खरीद हुई। जिलेभर में गेहूं 34 हजार 608 मीट्रिक खरीदा गया। वहीं सरसों 8 हजार 411 मीट्रिक टन खरीदी गई। वहीं किसानों को भी अपनी फसलें बेचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं अब किसान सरसों से अधिक गेहूं को बेचने के लिए मंडी में पहुंच रहे हैं। अप्रैल माह में सरसों बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों, जिनकी अभी तक सरसों नहीं खरीदी गई है, उनकी सरसों की खरीद के लिए अलग से दिन निर्धारित कर सरसों खरीदी जाएगी। ऐसे किसानों की सरसों सरकार द्वारा निर्धारित रेट पर खरीद की जाएगी।
अनिल कालड़ा
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, भिवानी।