किसान आज निकालेंगे जुलूस और करेंगे रोड जाम
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन की हुई पंचायत में में 15 मई को
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन की हुई पंचायत में में 15 मई को रोड जाम करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान किसानों ने सरसों की खरीद नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिला प्रधान मेवा ¨सह आर्य ने की। सोमवार को ढिगावा अनाज मंडी में हुई भारतीय किसान यूनियन की पंचायत को संबोधित करते हुए जिला प्रधान मेवा ¨सह आर्य ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। व्यापारियों ने किसानों से कम भाव में सरसों खरीद कर उसे सरकार के भाव के हिसाब से बेचने का काम किया। इस तरह किसानों के 300 से 400 रुपये प्रति ¨क्वटल ठग लिए गए। किसानों की मांग है कि सरकार जल्द ही नया शेड्यूल जारी कर बचे हुए किसानों की सरसों खरीदी जाए। जिला भिवानी के लोहारू, ढिगावा, जुई, तोशाम और बवानी खेड़ा की अनाज मंडियों में धीमी गति से सरसों खरीद कर सरकार यहां के किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि बहल और सिवानी मंडी में सरसों की खरीद भी ज्यादा की गई है। टोकन भी जारी किए गए हैं जो अन्य मंडियों में नहीं दिए गए। 10 मई 2018 को शाम 8:30 बजे के बाद सरसों खरीद प्रक्रिया को बंद कर दिया है। लोहारू ब्लाक के प्रधान धर्मपाल बारवास व जयवीर गोरा ने भी किसानों को संबोधित किया। किसान नेता मंगल ¨सह खरेटा ने कहा कि सच्चा राष्ट्रवादी कोई है तो वह किसान है उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। किसान यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायतों में वक्ताओं ने कहा कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से ढिगावा के मुख्य बाजारों से होकर जुलूस के रूप में प्रदर्शन किया जाएगा। पंचायत में कमल ¨सह दमकोरा, मंगल ¨सह खरेटा, जयवीर गोरा, रण¨सह बिठण, राजेश बिठण, उमेद ¨सह, मंदरूप सेहर, धर्मपाल बारवास, उमेद पहाड़ी, जो¨गदर पहाड़ी, रामानंद नकीपुर, सोमबीर नेहरा, सुरेंद्र नेहरा, शेर ¨सह, सुरेश, मांगेराम, मनफूल आदि सैकड़ों किसान पंचायत में मौजूद रहे।