Move to Jagran APP

किसान आक्रोश रैली आज, शरीक होंगे अभय चौटाला

जागरण संवाददाता चरखी दादरी इनेलो द्वारा 11 अगस्त को दादरी शहर की नई अनाज मंडी में आयो

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 11:40 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 11:40 PM (IST)
किसान आक्रोश रैली आज, शरीक होंगे अभय चौटाला
किसान आक्रोश रैली आज, शरीक होंगे अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : इनेलो द्वारा 11 अगस्त को दादरी शहर की नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाली किसान आक्रोश रैली को लेकर पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान के साथ ही रैली स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इनेलो प्रदेश संगठन सचिव रणबीर मंदौला, प्रदेश सचिव आनन्द श्योराण, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट सुखवंत सिंह, जिला प्रधान विजय पंचगांवा, युवा जिला अध्यक्ष नितिन जांघू, जिला महिला अध्यक्ष कांता श्योराण, महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मल श्योराण, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेंद्र जाखड़, जेपी इमलोटा व विशेष रूप से अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण फौगाट भी इस मौके पर उपस्थित थे। इनेलो नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो व चौ. अभय चौटाला शुरू से ही संघर्षरत हैं। एसवाईएल की समस्या हो या फिर पिछले साल इस क्षेत्र में मकड़ानी गांव में किसानों की जमीन नीलामी की बात हो इनेलो ने आगे बढ़कर किसानों के संघर्ष को समर्थन दिया है। वर्तमान में 152 डी के लिए उचित मुआवजे के मांग के लिए संघर्षरत किसानों के साथ इनेलो पूरे समर्थन से खड़ी है। चौ. अभय सिंह चौटाला ने हर समस्या को पूरी निष्ठा और संघर्ष से उठा कर सरकार के सामने रखा है।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.