Move to Jagran APP

कर्मचारियों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाए

जागरण संवाददाता, भिवानी : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्क

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 08:09 PM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 08:09 PM (IST)
कर्मचारियों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाए

जागरण संवाददाता, भिवानी : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्ज फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले अध्यापकों ने शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शनकारी करोड़ों के एचटेट घोटाले की मांग कर रहे थे। धरने की अध्यक्षता अजीत राठी ने की व मंच का संचालन जिला सचिव मा. सुखदर्शन सरोहा ने किया। इस मौके पर जिला प्रेस प्रवक्ता मा. बलवान ¨सह दहिया व राज्य प्रेस सचिव मा. वजीर ¨सह ने कहा कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षा बोर्ड पर धरना प्रदर्शन कर फरवरी माह में मांग उठाई थी। ऐसे में बोर्ड कर्मचारियों पर एफआइआर तक दर्ज करवा दी गई। धरने पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों पर बने झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। समय रहते बोर्ड के चेयरमैन ने कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए ओर एचटेट घोटाले की जांच नहीं करवाई गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बोर्ड प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में सरोज रानी, सुशीला देवी, कृष्णा सिवाच, डा. रमेश रंगा, सुनील बूरा, प्राचार्य तकदीर ¨सह ग्रेवाल, महेन्द्र बडाला, यादविरेन्द्र शर्मा, सहदेव, महेन्द्र ¨सह, राजेश सभ्रवाल, अनूप सिवाच, कुलवन्त, दयानन्द फोगाट, साधुराम, जंगबीर, राजेश यादव, संदीप पंघाल, रामपाल ढाबढाणी, सूरजभान, समेराम, राजबीर रानीवाल, पुरूषोतम दानव नगरपालिका, रमेश सांगवान, शीला देवी, अंजना मान, किरण बाला, वन्दन, सुशीला, मोहिनी, राजेश, दर्शना, कमल कांगड़ा, संजय सैनी के अतिरिक्त अन्य अध्यापक नेताओं ने सम्बोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.