Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी न होने पर भड़के कर्मचारी

मार्किट कमेटी सचिव के साथ मारपीट करने वाली भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी को लेकर मार्किट कमेटी मुख्यद्वार पर पांचवें दिन भी कर्मचारियों का धरना जारी रहा।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 11 Jun 2020 06:11 AM (IST)
Hero Image
भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी न होने पर भड़के कर्मचारी

जागरण संवाददाता,भिवानी: बालसमंद में मार्किट कमेटी सचिव के साथ मारपीट करने वाली भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी को लेकर मार्किट कमेटी मुख्यद्वार पर पांचवें दिन भी कर्मचारियों का धरना जारी रहा। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा राज्य कृषि विपणन कर्मचारी भलाई संघ जिला के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने की। विरोध प्रदर्शन को अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू, एसएफआई व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी अपना समर्थन दिया।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सचिव सूरजभान जटासरा, खण्ड अध्यक्ष लोकेश कुमार, जिला कमेटी सदस्य दलबीर सांगवान ने आरोप लगाया कि हिसार मार्केट सचिव सुल्तान सिंह पर भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट व उसके साथ आए असामाजिक तत्वों ने बालसमंद अनाजमण्डी ने सचिव के उपर जानलेवा हमला किया है। इतना ही नहीं सुल्तान सिंह सचिव से जबरन माफीनामा और कोई भी कार्रवाई न करने का पत्र भी लिखवा लिया। इस घटना से राज्यभर में कर्मचारी आंदोलनरत हैं।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का दबाव बढ़ता देख मार्किट कमेटी सचिव की शिकायत पर सोनाली फौगाट व अन्य के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन सचिव पर समझौते का दबाव बनाने के लिए सोनाली फौगाट की शिकायत पर सचिव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेत्री ने सरेआम सरकार व प्रशासन के नियमों की अवहेलना की और कानून को तोड़ने को काम किया है।

सरेआम सचिव को जूता, चप्पल व थप्पड़ मारकर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली है। सकसं ने प्रशासन व सरकार को चेताया कि अगर जल्द ही भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी न की गई तो राज्यभर का कर्मचारी आंदोलन करने पर बाध्य होगा। इस अवसर पर हंसराज, सरीन कुमार, मनोज दहिया, भोला राम, संजीव ढूल, सुकेश कुमार, कमल चंद्र सरोहा, संदीप सांगवान, मोहन लाल, अजीत सिंह, प्रवीण ग्रेवाल, सतबीर स्वामी, सुदर्शन पावडिया, अजीत सिंह, भोला राम, अनिल नागर, सतीश पंघाल, औमपती, अजेता, राज करण, बलराज सिंह, संतोष देवी, रामधारी, आनंद सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।